Wednesday 22 March 2023

इस बर्ष में कैसी रहेगी वारिश फल तथा व्यापार कैसा रहेगा राजा बुध तथा मंत्री शुक्र का फल

 



इस बर्ष में  कैसी रहेगी वारिश फल तथा व्यापार कैसा रहेगा राजा बुध तथा मंत्री शुक्र का फल


इस बार पिगंल नामक संवत्सर रहेगा।जब भी कोई बर्ष में शुभ कार्य होगा पिगल नामक संवत्सर का प्रयोग किया जाएगा इस सम्बतसर का प्रयोग होगा। इस वक्त सृष्टि के संम्वत् अनुसार 19558 85123 (१९५५९९५१२३) यह सृष्टि का बर्ष चला हुआ है सृष्टि को इतना समय हो गया है तथा विक्रम संवत 2080 चला हुआ है शक संवत 1945 (१९४५)होगा और कलियुग का समय अभी 5123(५१२३) वर्ष बीत चुका है तथा कलियुग वर्तमान 5124(५१२४) बर्ष चल रहा है। जबकि कलियुग की कुल अवधि 432000 (४३२०००) बर्ष है।कृष्ण संवत 5259(५२५९) चला है ।श्री बुद्ध संवत 2646 (२६४६)महावीर जैन संवत 2548(२५४८) और हिजरी सन 1444 (१४४४)अंग्रेजी का 2023(२०२३) खालसा का 324(३२४) सृष्टि के अनुसार सतयुग का प्रमाण 1728000(१७२८०००) बर्ष तथा त्रेता युग 1296 000 (१२९६०००)बर्ष द्वापर युग प्रमाण 864000(८६४०००) बर्ष कलयुग का प्रमाण 432000 (४३२०००)वर्ष का होता है।

पिंगल नामक नव संवत्सर का फल 

यद्यपि प्रथम शास्त्र परंपरा अनुसार संवत आरंभ में विद्यमान् संवत्सर को ही बिक्रम ही इस संबंध आरंभ से ही संवत अंत तक धार्मिक अनुष्ठान जप पाठ  प्रधान आदि संकल्प  कार्यों को आरंभ में प्रयोग किया जाता है परंतु विक्रम संवत् के अधिकांश कालखंड मार्च 24 मार्च 2023  से 20 मार्च 2024 तक मैं पिंगल संम्वत प्रभुत्व रहने से धार्मिक कर्मकाण्डी   विद्वान 24 मार्च 2023 तहत  सभी प्रकार के संकल्प है और कार्यों में पिंगल नामक संवत्सर का प्रयोग करेंगे पिंगल नामक संवत्सर में देश में गाय भैंस दुधारू पशुओं की हानि वाहनों का नाश अर्थात सरकार की नवीन नीतियों के कारण पुराने वाहन प्रयोग में ना रहे कम तथा वित्त वर्षा के कारण फसलों की हानि आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में आशातीत वृद्धि होने से महंगाई बढ़ेगी समाज में भी आक्रोश एवं परस्पर निर्विरोध का वातावरण रहे तथा प्रमुख शासकों में देश के सामने अचानक संकट उपस्थित होने से विपक्षी पार्टियों के साथ टकराव होगा l
‘गावों वाहा विनश्यन्ति मेघाः स्वल्पजलप्रदाः।
‘पिंगले विग्रहों राज्ञामकस्मात्संकटागमः।।

 पिंगल नामक संवत्सर होने से राजाओं में परस्पर टकराव विरोध एवं प्रतिद्वंदिता और की भावना अधिक रहेगी उनके इस पर इस पर एक विरोध तथा आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि के कारण साधन लोग दुखी रहते हैं पृथ्वी पर वर्षा अनाथ एवं अनाज एवं फसल मध्यम रहे प्रशासक सैनिक बल के प्रभाव से दूसरे देश पर आक्रमण एवं शत्रु की भूमि एवं संसाधनों  से संबंधित समाचार मिलते रहेंगे l



रोहिणी का वास (बर्षा)

रोहिणी का बास विक्रम संवत 2080 में मेष संक्रांति का प्रवेश श्रवण नक्षत्र कालीन हुआ है अब एक रोहिणी का वास तट पर होगा ।

यदि विधिधिष्ण्यपतति तटस्थम्।शुभांजलि वृषि्टः धन -कण वृद्धि ः।।


अर्थात रोहिणी का बास तट पर होने से आगामी वर्ष उपयोगी एवं अच्छी वर्षा होने के योग बनते हैं फलस्वरूप धान्य,चावल, गन्ने वृक्ष घास व अन्य जड़ी बूटियों पौधों की पैदावार भी अच्छी होंगी ।

प्रजा में अन्न धन एवं अन्य सुख साधनों का प्रसाधनों की वृद्धि होगी । ‘तटे वृष्टिः सुशोभना’अनुसार भी संतोषजनक एवं पर्याप्त वर्षा होगी। संवत समय का वास रोहिणी का वास तट पर होने से संवत का बास धोबी रजत के घर होगा फलस्वरूप वर्षा विपुल एवं उत्तम अति उत्तम मात्रा में होगी ‘रजके वृष्टिरूत्तमा’ धान्य, गेहूं, चने, गन्ना ईख,मक्की, हरि सब्जियों वृक्षों का फलों का उत्पादन अच्छा होगा लोगों में सुख एवं ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे हुए तालाब नदी नाले बावड़ियों , दरिया आदि जलापूर्ति रहेंगे।

विक्रम संवत 2080 का राजा बुध का फल


‘बुधस्यै राज्यों सजलं महीतलं गृहे गृहे तूर्य विवाहमंगलम।

प्रकुर्वन्ते दानदयां जनोपि स्वस्थं सुभिक्षं धनधान्य संकुलम्।।

संवत का वाहन विक्रम संवत 2080 का राजा बुध होने से वाहन गीदड़ होने से देश के विभिन्न भागों विशेषकर दक्षिण उत्तर प्रांतों में शासन परिवर्तन विग्रह एवं राजनीतिक उथल-पुथल होगी राजनीतिक स्थिरता बनी कहीं खाद्यान्न की कमी रहे एवं उनके मूल्यों में विशेष तेजी बने खंड एवं विषम वर्षा हो प्रजा में क्लिष्ट रोग एवं आर्थिक परेशानियां बढे कुछ विद्वानों द्वारा बुध होने से बाहन झुला सियार को भी मानते हैं सियार का वाहन होने से पृथ्वी पर हाहाकार मच जाता है व्यापक दुर्भिक्ष एवं बहुत स्थानों पर भयानक हुक्का थोड़ी-थोड़ी समय में टकराव एवं संघर्ष युद्ध होता रहेगा

 राजा बुध का फल इस वर्ष राजा बुध होने से पृथ्वी पर वर्षा अच्छी होगी घर-घर में विवाह आदि मांगलिक कार्य उत्सव होंगे लोगों में दान दया धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी लोगों में स्वास्थ्य संबंधित चेतना एवं जागरूकता बढ़ेगी विशेष वर्ग के लोगों में धन-धान्य सुख साधन एवं समृद्धि बड़े व्यापारी शिल्पी लेखक तथा वैद्य डॉक्टर लोग विशेष लाभान्वित होंगे संवत का राजा बुध होने से बस में देश में ठगी छल कपट करने वाले लोगों का बोलबाला वह प्रभाव अधिक रहेगा देश में कुछ सफेदपोश अपराधियों का भंडाफोड़ भी होगा गीतकार संगीतकार अभिनेता लेखकों की गैर कानूनी एवं देश विरोधी गतिविधियों उजागर अर्थात दृष्टिगोचर होंगी शासक वर्ग द्वारा किसी विशेष वर्ग को प्रसन्न करने के लिए लोकप्रिय एवं लोलक लुभावनी घोषणाएं की जाएंगी व्यापारियों को भी विशेष सुविधाएं दी जाएंगी परंतु संतों एवं महंतो का वर्चस्व बढ़ेगा बड़े-बड़े प्रतिष्ठित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी आयुर्वेद योग आदि चिकित्सा प्रणाली का प्रचार प्रसार अधिक होगा


 संवत के मंत्री शुक्र का फल


‘बुधस्यै राज्यों सजलं महीतलं गृहे गृहे तूर्य विवाहमंगलम।

प्रकुर्वन्ते दानदयां जनोपि स्वस्थं सुभिक्षं धनधान्य संकुलम्।।

संवत के मंत्री शुक्र का फल शुक्र को मंत्री पद प्राप्त होने से इस वर्ष की कीट पतंग चूहे जंगली सूअरों एवं वन्यजीवों सांड आदि से खड़ी फसलों में हानि पहुंचे । वर्षा अधिक हो जिसे कहीं अतिवृष्टि भूस्खलन बाढ़ आदि प्राकृतिक प्रकोप से कृषि धन आदि की हानि हो नदियों का जल गांवो,बस्तियों में प्रविष्ट होने का भय होगा । यद्यपि धान्य चावल एक आदि की फसलें अच्छी होगी परंतु खाद्यान्न के बाजारों में अकारण उछाला जाएगा रुई कपास दाने चावल अलसी तेल अरंडी आदि के व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे वात पित्त कफ तुम्हें शुगर एवं आदि गुप्त रोगों का प्रकोप बढ़ेगा ईश्वरी प्रधान एवं सौंदर्य प्रसाधनों तथा भड़काऊ फैशन बस्ती का प्रचार-प्रसार अधिक होगा

धान्येश शनि का फल

धान्येश शनि का फल अर्थात धान्येश का स्वामी शनि होने से वर्षभर उपयोगी वर्षा की कमी रहेगी जिससे शीतकालीन फसल जैसे गेहूं ,जौ,मक्खी, ज्वार ,बाजरा की आ खादी की पैदावार में कमी आएगी किसी राजनेता के आकस्मिक मृत्यु के भी संकेत है गुजरात सौराष्ट्र पंजाब और पश्चिम प्रांतों में उपद्रव तथा प्रजा प्रशासन के मध्य केले का माहौल एवं राजनीतिक संकट उत्पन्न हो

मेघेश गुरु

   मेघेश गुरु होने से वर्ष में व्यापक वर्षा होने के सहयोग बनते हैं लोगों में सुख साधनो एश्वर्य- विलास एवं उपयोगी वस्तुओं का संग्रह बढ़ने लगता है रस पदार्थ जैसे कि दूध फलोदी का उत्पादन अच्छा होगा।

 फलेश फलों का स्वामी गुरु का फल फलों का स्वामी गुरु होने से वनों में फल फूल बने वृक्षों की पैदावार अच्छी होगी वृक्षारोपण में बड़े पैमाने पर किए जाएंगे लकड़ी की भी अच्छी उपलब्धि रहेगी घर-घर ओ मंदिरों मठों में पूजा-पाठ धार्मिक अनुष्ठान होंगे

 नीरसेश धातुओं का स्वामी सूर्य

  धातुओं का स्वामी सूर्य होने से सोना ,चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, चंदन ,माणिक्य, मोती, पुखराज, नीलम धातु के मूल्यों में वृद्धि होगी।

रस वाली फलों का स्वामी मंगल

 रस वाली फलों का स्वामी मंगल मौसमी संतरा अनार अंगूर उपलब्ध में कमी होगी रसदार फल कमी रहेगी


Monday 20 March 2023

इस बार चैत्र नवरात्रि कब से जाने


   





इस बार 222 मार्च 2023 तथा विक्रमी संवत २०८० शाक १९४५  प्रथम नवरात्रा ९गते चैत्र बुधवार 22 मार्च 2023 से शुरू होगा जोकि पिंगल नामक संवत्सर से शुरू होगा इस बार 9 नबरात्री  पूरी तरह से लिए जाएंगे उसमें पहले दिन बुधवार  के दिन घटस्थापना करना चाहिए उसके पश्चात 9 दिन मां भगवती का ध्यान करते हुए पूजन करना चाहिए। 



 इस बार २२ मार्च 2023 तथा ९ गते चैत्र बुधवार  से नवरात्रि शुरू हो रहे है। प्रतिपदा को शुभ मुहूर्त में संवत्सर पूजन घट स्थापन ताम्र या मिट्टी के पात्र में जो गेहूं आदि के बीज बोना ओंकार सहित श्री गणेश विष्णु शिव दुर्गा आदि पंचदेव देवों की पूजा अर्चना करनी चाहिए


 प्रतिपदा 22 मार्च 2023  चैत्र  नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं इस दिन श्री दुर्गा माता के सम्मुख अखंड दीप प्रज्वलित करके श्री दुर्गा पूजन कलश स्थापन प्रमुख देवी देवताओं का आवाहन पूजन आदि के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ करना चाहिए।22 मार्च बुधवार को  कलश की स्थापना करनी चाहिए ।


           देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता । 

        नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: । ।

नवरात्रि  एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है नौ  रातें || नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों -महालक्ष्मी माँ सरस्वती और माँ दुर्गा के नौ  स्वरूपों की पूजा की जाती है ||

शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी ,चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता ,कात्यायनी  कालरात्रि, महागौरी ,सिद्धिदात्री ॥


 ।इस दिन स्नान ध्यान आदि के बाद शुद्ध पात्र में रेत मिट्टी डालकर मंगल पूर्वक जो गेहूं सप्तधान्य के बीज वपन करने चाहिए तथा श्री दुर्गा जी की मूर्ति के सम्मुख अखंड दीप प्रज्वलन एवं मंत्र उच्चारण सहित घट स्थापन करना चाहिए फिर षोडशोपचार पूजन सहित श्री दुर्गा पूजन करके संकल्प पूर्वक प्रतिपदा से नवमी तिथि तक देवी के सम्मुख दीप जलाकर श्री दुर्गा सप्तशती का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए प्रतिपदा के दिन  ॥      

 उतरा भाद्रपद नक्षत्र  में बुधवार प्रात: कलश स्थापना करना शुभ रहेगा। 



 नवरात्री में घट स्थापना-मुहूर्त एवं पूजन विधि

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

शारदीय नवरात्रि का पर्व भारत में हिन्दुओं के द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है।


इस वर्ष 2023 में  नवरात्रों का आरंभ 22 मार्च  शुक्पलपक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होगा। दुर्गा पूजा का आरंभ घट स्थापना से शुरू हो जाता है अत: यह नवरात्र घट स्थापना प्रतिपदा तिथि को

22 मार्च  (बुधवार) के दिन की जाएगी।


नौ दिनों तक चलने नवरात्र पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा का विधान है।


नवरात्र के इन प्रमुख नौ दिनों में लोग नियमित रूप से पूजा पाठ और व्रत का पालन करते हैं. दुर्गा पूजा के नौ दिन तक देवी दुर्गा का पूजन,दुर्गा सप्तशती का पाठ इत्यादि धार्मिक किर्या कलाप संपन्न किए जाते हैं।


चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन प्रात: स्नानादि से निवृत हो कर संकल्प किया जाता है।व्रत का संकल्प लेने के बाद, मिट्टी की वेदी बनाकर ‘जौ बौया’ जाता है। इसी वेदी पर घट स्थापित किया जाता है। घट के ऊपर कुल देवी की प्रतिमा स्थापित कर उसका पूजन किया जाता है।


नवरात्रि में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर तिथि का एक विशेष महत्व होता है और माता के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है। यह समय सिद्धि प्राप्ति के लिए भी उचित माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 


भक्तगण माता को प्रसन्न करने के लिए सभी अपने-अपने तरीके से प्रयास करते हैं। कोई नौ दिन का उपवास रखता है,

तो कोई चप्पल नहीं पहनता। साथ ही अनेक स्थानों पर गरबों का आयोजन भी किया जाता है।माता की भक्ति में ये दिन कब गुजर जाते हैं पता ही नहीं चलता। दसवें दिन माता की मूर्ति को नदी में विसर्जित किया जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि माता सबके जीवन के दु:खों का अंत करें और सुख-शांति लाएं। यदि देखा जाए तो यह पर्व मन,वाणी व व्यसनों पर काबू करने की सीख देता है।

                            〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️


 चैत्र नवरात्री 2023संवत 2080 घटस्थापना 

 〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

इस दिन सूर्योदय से प्रात: प्रतिपदा तिथि में  कलश स्थापना के लिये उपयुक्त नक्षत्र अश्विनी  रहेगा ॥


नवरात्र तिथि

〰️〰️🔸〰️〰️

प्रतिपदा तिथि   👉 घटस्थापना,चन्द्रदर्शन, शैलपुत्री, पूजा   22 मार्च  बुधवार नवरात्रि    

द्वितीया   तिथि   👉  ब्रह्मचारिणी पूजा 23 वीरवार 

तृतीया तिथि      👉 चंद्रघंटा     24 शुक्रवार 

चतुर्थी तिथि      👉 कुष्मांडा     25 शनिवार 

पंचमी तिथि       👉 स्कंदमाता    26 रविवार 

षष्ठी तिथि 👉 कात्यायनी,   27 सोमवार 

सप्तमी तिथि     कालरात्रि 28 मंगलवार 

अष्टमी तिथि     👉 महागौरी     29 बुधवार 

नवमी तिथि       👉 सिद्धिदात्री  30 वीरवार 



नवरात्री घट स्थापना एवं पूजन विधि

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

हिन्दू शास्त्रों में किसी भी पूजन से पूर्व, भगवान गणेशजी की आराधना का प्रावधान बताया गया है। माता जी की पूजा में कलश से संबन्धित एक मान्यता है के अनुसार कलश को भगवान श्री गणेश का प्रतिरुप माना गया है। इसलिये सबसे पहले कलश का पूजन किया जाता है। कलश स्थापना करने से पहले पूजा स्थान को गंगा जल से शुद्ध किया जाना चाहिए। पूजा में सभी देवताओं आमंत्रित किया जाता है। कलश में सात प्रकार की मिट्टी, सुपारी,मुद्रा रखी जाती है। और पांच प्रकार के पत्तों से कलश को सजाया जाता है। इस कलश के नीचे सात प्रकार के अनाज और जौ बौये जाते है। जिन्हें दशमी की तिथि पर काटा जाता है। माता दुर्गा की प्रतिमा पूजा स्थल के मध्य में स्थापित की जाती है।

कलश स्थापना के बाद, गणेश भगवान और माता दुर्गा जी की आरती से, नौ दिनों का व्रत प्रारंभ किया जाता है। कई व्यक्ति पूरे नौ दिन तो यह व्रत नहीं रख पाते हैं किन्तु प्रारंभ में ही यह संकल्प लिया जाता है कि व्रत सभी नौ दिन रखने हैं अथवा नौ में से कुछ ही दिन व्रत रखना है।


 घट स्थापना विधि

 〰️〰️🔸🔸〰️〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️

पवित्र स्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें जौ, गेहूं बोएं। फिर उनके ऊपर अपनी इच्छा अनुसार सोने, तांबे अथवा मिट्टी के कलश की स्थापना करें।

कलश के ऊपर सोना, चांदी, तांबा, मिट्टी, पत्थर या चित्रमयी मूर्ति रखें। मूर्ति यदि कच्ची मिट्टी, कागज या सिंदूर आदि से बनी हो और स्नानादि से उसमें विकृति आने की संभावना हो तो उसके ऊपर शीशा लगा दें।


मूर्ति न हो तो कलश पर स्वस्तिक बनाकर दुर्गाजी का चित्र पुस्तक तथा शालिग्राम को विराजित कर भगवान विष्णु का पूजन करें। नवरात्रि व्रत के आरंभ में स्वस्तिवाचन-शांतिपाठ करके संकल्प करें और सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा कर मातृका, लोकपाल, नवग्रह व वरुण का सविधि पूजन करें। फिर मुख्य मूर्ति का पूजन करें। दुर्गादेवी की आराधना-अनुष्ठान में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का पूजन तथा मार्कण्डेयपुराणान्तर्गत निहित श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ नौ दिनों तक प्रतिदिन करना चाहिए।



नवरात्रके प्रथम दिन कलश (घट) की स्थापना के समय देवी का आवाहन इस प्रकार करें

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

भक्त प्राय: पूरे नवरात्र उपवास रखते हैं. सम्पूर्ण नवरात्रव्रत के पालन में असमर्थ लोगों के लिए सप्तरात्र,पंचरात्र,युग्मरात्र और एकरात्रव्रत का विधान भी है. प्रतिपदा से सप्तमी तक उपवास रखने से सप्तरात्र-व्रत का अनुष्ठान होता है.

अष्टमी के दिन माता को हलुवा और चने का भोग लगाकर कुंवारी कन्याओं को खिलाते हैं तथा अन्त में स्वयं प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण (पूर्ण) करते हैं.

नवरात्रके नौ दिन साधना करने वाले साधक प्रतिपदा तिथि के दिन शैलपुत्री की, द्वितीया में ब्रह्मचारिणी, तृतीया में चंद्रघण्टा, चतुर्थी में कूष्माण्डा, पंचमी में स्कन्दमाता, षष्ठी में कात्यायनी, सप्तमी में कालरात्रि, अष्टमी में महागौरी तथा नवमी में सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. तथा दुर्गा जी के १०८ नामों को मंत्र रूप में उसका अधिकाधिक जप करें।

अब एक दूसरी स्वच्छ थाली में स्वस्तिक बनाकर उस पर पुष्प का आसन लगाकर दुर्गा प्रतिमा या तस्वीर या यंत्र को स्थापित करें। 



 साधक गण मन्त्र ज्ञान के अभाव में निम्न प्रकार दुर्गा पूजन करे:-

                                                       〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

स्नानार्थ जलं समर्पयामि 

(जल से स्नान कराए)


स्नानान्ते पुनराचमनीयं जल समर्पयामि

(जल चढ़ाए)


दुग्ध स्नानं समर्पयामि 

(दुध से स्नान कराए)


दधि स्नानं समर्पयामि 

(दही से स्नान कराए)


घृतस्नानं समर्पयामि

(घी से स्नान कराए)


मधुस्नानं समर्पयामि 

(शहद से स्नान कराए)


शर्करा स्नानं समर्पयामि

(शक्कर से स्नान कराए)


पंचामृत स्नानं समर्पयामि 

(पंचामृत से स्नान कराए)


गन्धोदक स्नानं समर्पयामि 

(चन्दन एवं इत्र से सुवासित जल से स्नान करावे)


शुद्धोदक स्नानं समर्पयामि

(जल से पुन: स्नान कराए)


यज्ञोपवीतं समर्पयामि

(यज्ञोपवीत चढ़ाए)


चन्दनं समर्पयामि 

(चंदन चढ़ाए)


कुकंम समर्पयामि 

(कुकंम चढ़ाए)


सुन्दूरं समर्पयामि 

(सिन्दुर चढ़ाए)


बिल्वपत्रै समर्पयामि 

(विल्व पत्र चढ़ाए)


पुष्पमाला समर्पयामि 

(पुष्पमाला चढ़ाए)


धूपमाघ्रापयामि 

(धूप दिखाए)


दीपं दर्शयामि 

(दीपक दिखाए व हाथ धो लें)


नैवेध निवेद्यामि 

(नेवैध चढ़ाए(निवेदित) करे)


ऋतु फलानि समर्पयामि 

(फल जो इस ऋतु में उपलब्ध हो चढ़ाए)


ताम्बूलं समर्पयामि 

(लौंग, इलायची एवं सुपारी युक्त पान चढ़ाए)


दक्षिणा समर्पयामि

(दक्षिणा चढ़ाए)


इसके बाद कर्पूर अथवा रूई की बाती जलाकर आरती करे।


आरती के नियम:- प्रत्येक व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपनी मन मर्जी आरती उतारता रहता है। विशेष ध्यान देने योग्य बात है कि देवताओं के सम्मुख चौदह बार आरती उतारना चाहिए। चार बार चरणो पर से, दो बार नाभि पर से, एकबार मुख पर से तथा सात बार पूरे शरीर पर से।

आरती की बत्तियाँ १, ५, ७ अर्थात विषम संख्या में ही बत्तियाँ बनाकर आरती की जानी चाहिए।



दुर्गा जी की आरती:-

〰️〰️🔸🔸〰️〰️

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।

तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥


मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥


कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥


केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।

सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥


कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥


शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥


चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।

बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥


भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।

मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥


कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।

श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥


श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।

कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥



प्रदक्षिणा

〰️🔸〰️

“यानि कानि च पापानी जन्मान्तर कृतानि च।

तानी सर्वानि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे॥

प्रदक्षिणा समर्पयामि।"


प्रदक्षिणा करें (अगर स्थान न हो तो आसन पर खड़े-खड़े ही स्थान पर घूमे)


 क्षमा प्रार्थना                    

  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  

                                                  ( पुष्प सर्मपित कर देवी को निम्न मंत्र से प्रणाम करे।)

"नमो दैव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:।

नम: प्रकृतयै भद्रायै नियता: प्रणता: स्मताम॥

या देवी सर्व भूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥"


ततपश्चात देवी से क्षमा प्रार्थना करे कि जाने अनजाने में कोई गलती या न्यूनता-अधिकता यदि पूजा में हो गई हो तो वे क्षमा करें।




                    इस पूजन के पश्चात अपने संकल्प मे कहे हुए मनोकामना सिद्धि हेतु निम्न मंत्र का यथाशक्ति श्रद्धा

अनुसार ९ दिन तक जप करें:-

“ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥”


इस मंत्र के बाद दुर्गा सप्तशती के सभी अध्यायो का पाठ ९ दिन मे पूर्ण करें। या यथा सामर्थ प्रतिदिन एक पाठ करे।


 महामारी नाश के लिए मंत्र                                                           〰️🔸〰️ 〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️    〰️🔸〰️


जयन्ती मड्ंग्ला काली भद्रकाली कपालिनी ।| 

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री  स्वाहा स्वधा नमस्तुते।| 


नवरात्री की समाप्ति पर यदि कलश स्थापना की हो तो इसके जल को सारे घर मे छिड़क दें। इस प्रकार पूजा सम्पन्न होती है। यदि कोई व्यक्ति विशेष उपरांकित विधि का पालन करने मे असमर्थ है तो नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ करें।



पूजन सामग्री

         〰️〰️🔸〰️〰️

माँ दुर्गा की सुन्दर प्रतिमा, माता की प्रतिमा स्थापना के लिए चौकी, लाल वस्त्र , कलश/ घाट , नारियल का फल, पांच पल्लव आम का, फूल,अक्षत, मौली, रोली, पूजा के लिए थाली , धुप और दशांग, गंगा का जल, कुमकुम, गुलाल पान,सुपारी, चौकी,दीप, नैवेद्य,कच्चा धागा, दुर्गा सप्तसती किताब ,चुनरी, पैसा, माता दुर्गा की विशेष कृपा हेतु संकल्प तथा षोडशोपचार पूजन करने के बाद, प्रथम प्रतिपदा तिथि को, नैवेद्य के रूप में गाय का घी माता को अर्पित करना चाहिए तथा पुनः वह घी किसी ब्राह्मण को दे देना चाहिए।

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️


जाने आपके नाम राशि के मुताबिक मई मास 2024 कैसा रहेगा

Monthly Horoscope - May 2024 मई मास 2024 का राशिफल https://youtube.com/shorts/KicqigAX_OY?...