Friday, 29 July 2022

जाने अपने नाम राशि के मुताबिक कैसा रहेगा अगस्त मास।

 


अपना नाम का पहला अक्षर देखें और इस मास का फल देखें।



अगस्त 2022

मेष राशि चू चे चो ला ली लू ले लो


अगस्त 2022
अगस्त तारीख 10 तक इस राशि पर मंगल राहु रहने से अधिक परिश्रम एवं उद्यम के बावजूद आशा अनुकूल लाभ प्राप्त नहीं होगा स्वास्थ्य कष्ट क्रोध अधिक तथा कुछ आर्थिक परेशानी रहेगी व्यर्थ की भागदौड़ तथा अचानक खर्च की अधिकता होंगी


वृष राशि वा वि वू वे वो


अगस्त 2022
तारीख 7 से सूर्य शुक्र तृतीय स्थान में तथा इन पर गुरु एवं शनि की दृष्टि या रहने से उलझन पूर्ण एवं तनाव पूर्ण माहौल रहेगा संयम और गंभीरता से कार्य करने पर लाभ उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे

मिथुन राशि का की कू के को


गस्त 2022
तारीख 20 तक तृतीय स्थान पर मंगल की दृष्टि होने से व्यवसाय में निर्वाह योग्य धन प्राप्त होगा परंतु अप्रत्याशित खर्चों के कारण गृह में अशांति का माहौल होगा तारीख 20 से बुध उच्च राशि में प्रवेश होने की स्थिति में विशेष परिवर्तन योग होंगे धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे नए नए लोगों से व्यवसायिक संबंध बनेंगे।

कर्क राशि ही हू हे हो डा डी डू डे डो


अगस्त 2022
सप्तम दृष्टि तथा सूर्य का संसार इस राशि पर होने से यद्यपि स्वास्थ्य कुछ ढीला बनते कामों में विघ्न एवं निकट बंधुओं से मनमुटाव वह विरोध बढ़ेंगे परिवार में कलह के योग हैं


सिंह राशि मा मी मू मे टा टी टू टे


अगस्त 2022
व्यवसायिक क्षेत्रों में स्थिरता एवं उथल-पुथल के हालात का सामना हो आए कम और खर्च अधिक होगा बनते कार्यों में विघ्न और कार्य व्यवसाय में दौड़-धूप रहे स्वास्थ्य कष्ट सिरदर्द नेत्र वा पेट विकार रहे तारीख 17 से सूर्य स्वराशि गत संचार करने से आय में वृद्धि एवं सुख साधनों पर खर्च होगा।



कन्या राशि टो पा पी पू पे पो


अगस्त 2022
तारीख 1 से 20 तक बुध द्वादश भाव में होने से स्वास्थ्य नरम बनते कामों में विघ्न रहे तारीख 17 से सूर्य भी बार में होने से सरकारी क्षेत्रों में परेशानी एवं सिर दर्द आंखों में कष्ट एवं चोट आदि का भय रहे तारीख 21 से बुध इसी राशि में होने से कार्य व्यवसाय संबंधी नवीन योजना बनेगी।



तुला राशि रा री रू रे रो ता ती तू ते


गस्त 2022
शनि की ढैया शुक्र कर कष्ट तथा केतु का संसार इस राशि पर होने से अत्यधिक परिश्रम के बाद धन लाभ और सुख साधनों में वृद्धि होगी व्यर्थ की भागदौड़ और धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा वाद-विवाद से बचें।


वृश्चिक राशि तो ना नी नू  नै नो या ती  यू


अगस्त 2022
राशि स्वामी मंगल की सब गिरी तथा गुरु की भी दृष्टि रहने से धन लाभ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा पदोन्नति भाग्य में कुछ परिवर्तन के योग है नए लोगों के सहयोग से विशेष अथवा उलझे हुए कार्य पूर्ण होंगे व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परंतु स्वास्थ्य कष्ट रहें।

धनु राशि ये यो भा भी भू धा पा भे


अगस्त 2022
साढ़ेसाती के कारण मन में तनाव एवं अशांति पारिवारिक उलझने तथा बंधुओं से मतभेद भी रहेंगे आर्थिक उलझनों के कारण मन में उच्च चार्ट था तथा उदासीनता रहेगी गुरु वक्री होने से दौड़-धूप अधिक होगी

मकर राशि भो जा जी खी खू खे खो गा गी


अगस्त 2022
तारीख 16 तक सूर्य शनि के मध्य समसप्तक योग होने से निकट स्थित भाई बंधु के साथ संबंधों में तनाव क्रोध की भावना रहेगी व्यर्थ की भागदौड़ रहे शरीर कष्ट और सिर पीड़ा से परेशानी होगी तारीख 16 के बाद सूर्य अष्टम अस्त होने से भी परिस्थितियां विपरीत रहेगी।

कुंभ राशि गू गे गो सा सी सू से सो दा


अगस्त 2022
जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हानिकारक हो सकते हैं किसी विशेष से धोखे की संभावना बनी रहेगी परंतु उत्तरार्ध भाग में कुछ बिगड़े कामों में कामयाबी धर्म-कर्म में रुझान रहेगा किसी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हेतु संघर्ष करना पड़े।

मीन राशि दि दु ‌‌  दे दो चा ची


अगस्त 2022
मास आरंभ से राशि स्वामी गुरु वक्री होने से विघ्न बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति होगी व्यवसाय क्षेत्र में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहे गुप्त शत्रुओं से परेशानी एवं वाहन आदि से चोट आदि का भय रहे सावधानी बरते रहे। 


Wednesday, 6 July 2022

जाने जुलाई महीना कैसा रहेगा आपके लिए

 


 अपना मास का फल जानने के लिए अपने नाम का पहला अक्षर देखें 















जाने जून महीना कैसा रहेगा आपके लिए

 


अपने नाम का पहला अक्षर देखें अपनी राशि अनुसार फल देखें।














Thursday, 5 May 2022

जाने मई महीना कैसा रहेगा आपके लिए

 


अपना नाम का पहला अक्षर देखें और इस मास का फल देखें।








अप्रैल मास का फल देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।https://panditumadutt.blogspot.com/2022/04/blog-post.html

Saturday, 30 April 2022

जाने कहां कहां लगेगा सूर्य ग्रहण और कहां होगा इसका परहेज

 

भारत में अदृश्य दिखाई ना देने वाले ग्रहण!


भारत  (हिमाचल प्रदेश) दिखाई ना देने की वजह से यहां पर ग्रहण का सूतक अथवा परहेज मान्य नहीं होगा।


 खंडग्रास सूर्यग्रहण 30 अप्रैल रात्री 1 मई 2022 प्रातः ईस्वी शनिवार रात्रि रविवार प्रातः यह खंडग्रास सूर्यग्रहण अमावस शनिवार की रात्रि भारतीय समय अनुसार रात्री 12:16 से 4:00 बजे प्रातः तक 30 अप्रैल की रात्रि और 1 मई की सुबह घटित होगा यह सूर्य ग्रहण केवल सुदूर उत्तरी अटलांटिक का दक्षिणी अमेरिका में दक्षिणी पश्चिमी देशों जैसे अर्जेटीना, चिल्ली, उत्तर पश्चिमी पराग्वे, मध्य दक्षिणी पूर्वी सुदूर दक्षिण पूर्व दक्षिणी प्रांत तथा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार इसका काल इस प्रकार से है ग्रहण प्रारंभ रात्रि 12:16 ग्रहण का मध्य ग्रास रात्रि 2:11 समाप्त प्रातः 4:08 तक।

Sunday, 10 April 2022

इस इस बर्ष 2022 कब होगे पूर्णिमा के ब्रत

 







जाने इस इस बर्ष 2022 कब पूर्णिमा के ब्रत


मास

तारिक

चैत्र

16अप्रैल 2022 शनिवार

वैशाख

16 मई 2022 सोमवार

ज्यैष्ठ

14 जून 2022 मंगलवार

आषाढ़

13 जुलाई 2022 बुधवार

श्रावण

12अगस्त 2022 शुक्रवार

भाद्रपद

10 सितंबर 2022 शनिवार

आशिवन

9 अक्तुवर 2022 रविवार

कार्तिक

8 नवम्बर 2022 मंगलवार

मार्गशीर्ष

8 दिसंबर 2022 गुरु वार

पौष

6 जनवरी 2023शुक्रवार

माघ

5 फ़रवरी 2023 रविवार

फाल्गुन

7 मार्च 2023 मंगलवार


Sunday, 3 April 2022

जाने अपने नाम राशि के मुताबिक कैसा रहेगा यअप्रैल मास।

जाने आपके नाम राशि के मुताबिक यह मास कैसा रहेगा
अपना नाम का पहला अक्षर देखें और इस मास का फल देखें।

मेष राशि चू चे चो ला ली लू ले लो अ 

तारीख 6 तक मंगल उच्च होने से आय के साधनों में सुधार होगा कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद रहेगा विशिष्ट योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं।

वृष राशि ई उ ए ओ वा वि वू वे वो 

मासा आरंभ में कुछ पारिवारिक परेशानियां रहे परंतु तारीख 12 से राहु का संचार हट जाने से स्थिति या कुछ अनुकूल होगी शुक्र दशम अस्त मंगल गुरु युक्त होने से पुरुषार्थ से आय के साधन बनते रहेंगे परंतु क्रोध अधिक होने से परिवार में कलह क्लेश तनाव व उसने अधिक रहेगी।

मिथुन राशि का की कू घ ड छ के को ह

तारीख 8 से बुध लाभ स्थान में राहु युक्त होने से कार्य व्यवसाय संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में अभी विलंब होगा संतान/विद्या में कैरियर संबंधी चिंता रहेगी विदेश संबंधी कार्यों में कुछ प्रगति परंतु भी जनों के पश्चात ही सफलता मिलेगी ।

कर्क राशि ही हू हे हो डा डी डू डे डो

तारीख 7 से मंगल अष्ट मस्त तथा गुरु शनि की दृष्टि या रहने से मिश्रित फल घटित होंगे धन का अपव्यय किसी उच्चाधिकारी से विरोध अकारण ही परिवार में तनाव रहे यात्रा की योजना किसी बिगड़े हुए कार्य के बन जाने से खुशी का माहौल बनेगा व्यवसाय के क्षेत्र में संघर्षपूर्ण हालात का सामना रहे।

सिंह राशि मा मी मू मे टा टी टू टे

मंगल शुक्र तथा गुरु की तारीख 12 तक सप्तम दृष्टि होने से तथा 13 तारीख तक सूर्य अष्टम अस्त होने से स्वास्थ्य नरम खेरू परेशानियों के कारण तनाव की स्थिति रहेगी पिता एवं स्वयं का स्वास्थ्य खराब शत्रुओं से सतर्क रहें तारीख 14के बाद उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क एवं भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे।

कन्या राशि टो पा पी पू ष ण ठ पे पो 

तारीख 8 से 23 तक राष्ट्रीय स्वामी बुध अष्टमी तथा तारीख 13 से वर्षा अंत तक गुरु की दृष्टि रहने से स्वास्थ्य में विकार बनते कार्य में विघ्न तथा धन हानि के संकेत अत्यधिक कठिनाई से निर्वाह योग्य धन के साधन प्राप्त होंगे बुध भागेश होने से स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा 24 तारीख के बाद।

तुला राशि रा री रू रे रो ता ती तू ते 

शुक्र पंचम अस्त्र शेती होने से विद्या में सफलता सोची ही योजनाओं में कामयाबी स्त्री अथवा संतान सुख तथा सवारी आदि सुखों को प्रदान करेगा तारीख 12 से केतु का संसार इस राशि पर होने से प्रत्येक कार्य रुकावट एवं विघ्नों के बाद होगा संतान संबंधी विद्या संबंधी चिंता वृथा भागदौड़ भी रहे।

वृश्चिक राशि तो ना नी नू नै नो या ती यू 

मंगल चतुर्थ संयुक्त होगा जिसे व्यर्थ की भागदौड़ बेचैनी मानसिक तनाव व चिंता रहे परंतु 13 से गुरु की विशेष नवम दृष्टि रहने से धर्म-कर्म में रुझान रहेगा तारीख 12 से केतु का संसार भी हट जाने से व्यवसाय में उन्नति एवं किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से कोई बिगड़ा कार्य बन सकता है।

धनु राशि ये यो भा भी भू ध फ ढ भे

अत्यधिक परिश्रम के पश्चात ही निर्भर योग्य आय के साधन बनेंगे धार्मिक कार्यों की ओर रुचि जागृत होगी परंतु मानसिक तनाव व क्रोध की भावना अधिक रहे अधिकांश समय मनोरंजन भोग विलास या यात्रा आदि में व्यतीत होगा।

मकर राशि भो जा जी खी खू खे खो गा गी 

तारीख 13 तक कितने सूर्य शनि की दृष्टि होने से किसी निकट रस्त से मतभेद एवं व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी में विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा अपने भी पराए जैसा व्यवहार करेंगे तारीख 14 से अष्ट में सूर्य उच्च स्थिति में आने से रायू होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि गू गे गो सा सी सू से सो दा

इस राशि पर मंगल शुभ का संचार होने से व्यवसाय एवं गृह संबंधी उलझने बढ़ेगी आए कम खर्च अधिक होंगे दुर्घटना में चोट आदि लगने का भय रहेगा शनि द्वादश तो रहने से बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं स्वास्थ्य में खराबी एवं तनाव की स्थिति रहे बेटा भागदौड़ भी रहेगी

मीन राशि दि दु थ झ ‌‌ञ दे दो चा ची

पूर्वार्ध भाग में सूर्य संसार करने से निश्चित फल प्राप्त होंगे बनते कार्यों में अड़चनें पैदा होगी 13 से गुरु इसी स्वराशि में संचार करने से कुछ प्रतिष्ठित लोगों में संपर्क स्थापित होंगे कार्य व्यवसाय में परिवर्तन व विस्तार संबंधी योजना बनेगी।

Thursday, 31 March 2022

जाने कैसा रहेगा यह नया बर्ष 2079






इस बार नल नामक संवत्सर रहेगा।जब भी कोई बर्ष में शुभ कार्य होगा नल नामक संवत्सर का प्रयोग किया जाएगा इस सम्बतसर का प्रयोग होगा। इस वक्त सृष्टि के संम्वत् अनुसार 19558 85123 (१९५५९९५१२३) यह सृष्टि का बर्ष चला हुआ है सृष्टि को इतना समय हो गया है तथा विक्रम संवत 2079 चला हुआ है शक संवत 1944 (१९४४)होगा और कलियुग का समय अभी 5122(५१२२) वर्ष बीत चुका है तथा कलियुग वर्तमान 5123 (५१२३) बर्ष चल रहा है। जबकि कलियुग की कुल अवधि 432000 (४३२०००) बर्ष है।कृष्ण संवत 5258(५२५८) चला है ।श्री बुद्ध संवत 2645 (२६४५)महावीर जैन संवत 2547(२५४७) और हिजरी सन 1443 (१४४३)अंग्रेजी का 2022(२०२२) खालसा का 323(३२३) सृष्टि के अनुसार सतयुग का प्रमाण 1728000(१७२८०००) बर्ष तथा त्रेता युग 1296 000 (१२९६०००)बर्ष द्वापर युग प्रमाण 864000(८६४०००) बर्ष कलयुग का प्रमाण 432000 (४३२०००)वर्ष का होता है।

नल नामक नव संवत्सर का फल 

2 अप्रैल 2022 तथा 20 गते चैत्र को पहले ही नल नामक संवत्सर प्रारंभ हो चुका होगा नया संवत का प्रवेश 1 अप्रैल 2022 ईस्वी शुक्रवार को दोपहर 11:54 पर रेवती नक्षत्र में होगा मिथुन लग्न में प्रवेश करेगा परंतु शास्त्र अनुसार नव संवत्सर तथा राजा अधिकार निर्णय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बार आदि अनुसार ही किया जाता है इसलिए नल नामक संवत्सर संवत 2079 नवरात्रों का प्रारंभ 2 अप्रैल शुक्रवार 11.54 पर रेवती नक्षत्र में होगा नवरात्रि अर्थात 2 अप्रैल शनिवार से जब पाठ पूजन दान व्रत एक धार्मिक अनुष्ठान कर्मों के लिए संकल्प आदि का प्रयोग कार्यों में नल नामक संवत्सर तथा का प्रयोग होगा इस वर्ष राजा शनि मंत्री गुरु होगा। नल नामक संवत्सर में देश में दुर्भिक्ष यानी अकाल जन्य परिस्थितियां बनेगी फलस्वरूप आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में विशेष वृद्धि होगी केंद्रीय एवं राज्य सरकारों की दोषपूर्ण नीतियों के कारण परिस्थितियां अधिक खराब चिंताजनक बन सकती है। बच्चों में विशेष प्रकार के रोग फैलने का भय रहेगा।
 नल नामक संवत्सर से वर्ष में अग्निकांड अग्नि से संबंधित दुर्घटनाएं होने का भय अधिक रहेगा तथा वृष्टि मध्यम रहे अनाज के मूल्यों में वृद्धि होगी राजाओं में क्षुब्द्धता के कारण युद्ध जैसी स्थिति निरंतर बनी रहेगी । डकैती लूट मार आदि दुर्घटना में वृद्धि से जनसामान्य में भय उपस्थित रहेगा।

रोहिणी का वास (बर्षा)
रोहिणी का बास इस बार मैं सक्रांति का प्रवेश पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र कालीन हुआ है अतः रोहिणी का बास समुंदर पर होने से वर्ष में वर्षा अधिक होगी! परन्तु उपयोगी कम होगी गेहूं धान आदि सभी प्रकार की पैदावार भी अच्छी होगी कुछ जगह पर बाढ़ आदि का प्रकोप भी रहेगा परंतु देश के अन्य भाग में धन मक्का और चावल फल फूलों की पैदावार अच्छी होगी समुंदर में पास होने के कारण और माली के घर में रहने से उठ धान्य चावल फूल पैदावार अच्छी होगी पर्वतीय क्षेत्र आदि के फूलों से उत्पादन अच्छा होगा परंतु इसके बावजूद कृषि उत्पाद जो है घी तेल दैनिक वस्तुएं दाले दूध सोना चांदी आदि के भाव तेज हो जाएंगे।
 इस प्रकार राजा का वाहन भैंसा होने से धन संपदा की हानि और वर्ष में विषम वर्षा होगी । अर्थात असमान बर्षा होगी। उचित वर्षा नहीं होगी या अत्याधिक वर्षा होगी और उपयोगी वर्षा की कमी ही रहेगी।
राजा शनि का फल-
राजा शनि का फल इस बार राजा शनि होने से वर्ष में उपद्रव युद्ध दंगों मारकाट के लिए अनेक देशों में अनुकूल वातावरण बनेगा कहीं भूमंडल पर विरोधी देशों के मध्य टकराव युद्ध जन्य स्थितयां बनेगी दुर्भिक्ष अकाल की स्थिति बनेगी जनहानि किसी प्रकार से विशेष अथवा देश लोग में दुर्भिक्ष रोग आदि से प्राकृतिक प्रकोप का सामना करना पड़ेगा राजा शनि होने से कठोर विचित्र नियमों का सरकारी तंत्र संसाधनों के ऊपर लागू करेगी । जौ मक्का धन चना तेज हो जाएंगे और अधिकांश लोग वाद-विवाद मुकदमे का निर्णय लेते रहेंगे।

मंत्री गुरु का फल
 संवत्सर में गुरु मंत्री होने से अनाज गेहूं चावल धान की पर्याप्त मात्रा में लाभकारी रहेंगे सरकार लोक कल्याण लोक अनुभव से बहू योजनाएं क्रियान्वित होगी और मक्का हल्दी   व्यापार में लाभ।
फसल शुक्र का फल
धान्येश शुक्र का फल धन स्वामी शुक्र होने से जैसे जौ मक्का गन्ना गेहूं उत्पादन कम होगा प्राकृतिक प्रकोप असाममयिक वर्षा के कारण समय पूर्व ही खराब हो जाएंगी फल स्वरुप सर्व प्रकार का अनाज उड़द चने आदि दाले काली मिर्च से छोटी इलाइची लोंग हल्दी आदि गरम मसाले उपयोगी वस्तुएं सब्जी हरा चारा खिलाने और पशु चारा तेज भाव हो जाएंगे उपयोगी वर्षा की कमी रहे गाय भैंस और आयोग से दूध कम प्राप्त होगा पड़ता दूध घी और गोरस महंगे हो जाएंगे
मेघ का स्वामी बुध
वर्षा का स्वामी बुध होने से इस इस बार जल पर्याप्त वर्षा तो होगी पर उपयोगी नहीं होगी गेहूं जो दाने पशु चारा घास आदि की यथेष्ट पैदावार होगी तथा दूध गुड़ आदि रस आदि उपलब्ध की पर्याप्त मात्रा में रहेगी ब्राह्मण लोग पाठ का कीर्तन यज्ञ आदि धार्मिक कृत्य करने में विशेष रूचि रखेंगे और विशिष्ट वर्ग के लोग अनेक प्रकार के सूख से संपन्न होंगे।

फल का स्वामी मंगल का फल
 इस बार फल का स्वामी मंगल होने से फल फूल वनस्पतियों औषधियों की पैदावार कम होगी लोगों में अनेक प्रकार के कृष्ण लोगों से कष्ट भय हो राष्ट्र अध्यक्षों में परस्पर संघर्ष टकराव तनाव युद्ध की स्थिति बने।



इस बार चैत्र नवरात्रि कब से जाने

  




इस बार 2 अप्रैल 2022 तथा विक्रमी संवत २०७९ को प्रथम नवरात्रा 20 गते चैत्र शनिवार से शुरू होगा जोकि नल नामक संवत्सर से शुरू होगा इस बार 9 नबरात्री  पूरी तरह से लिए जाएंगे उसमें पहले दिन शनिवार के दिन घटस्थापना करना चाहिए उसके पश्चात 9 दिन मां भगवती का ध्यान करते हुए पूजन करना चाहिए। 


 इस बार 2 अप्रैल 2022 तथा 20 गते चैत्र शनिवार से नवरात्रि शुरू हो रहे है। प्रतिपदा को शुभ मुहूर्त में संवत्सर पूजन घट स्थापन ताम्र या मिट्टी के पात्र में जो गेहूं आदि के बीज बोना ओंकार सहित श्री गणेश विष्णु शिव दुर्गा आदि पंचदेव देवों की पूजा अर्चना करनी चाहिए


 प्रतिपदा 2अप्रैल 2022 चैत्र  नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं इस दिन श्री दुर्गा माता के सम्मुख अखंड दीप प्रज्वलित करके श्री दुर्गा पूजन कलश स्थापन प्रमुख देवी देवताओं का आवाहन पूजन आदि के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ करना चाहिए।2 अप्रैल शनिवार को  कलश की स्थापना करनी चाहिए ।


                                    देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता । 

                                    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: । ।

नवरात्रि  एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है नौ  रातें || नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों -महालक्ष्मी माँ सरस्वती और माँ दुर्गा के नौ  स्वरूपों की पूजा की जाती है ||

शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी ,चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता ,कात्यायनी  कालरात्रि, महागौरी ,सिद्धिदात्री ॥


 ।इस दिन स्नान ध्यान आदि के बाद शुद्ध पात्र में रेत मिट्टी डालकर मंगल पूर्वक जो गेहूं सप्तधान्य के बीज वपन करने चाहिए तथा श्री दुर्गा जी की मूर्ति के सम्मुख अखंड दीप प्रज्वलन एवं मंत्र उच्चारण सहित घट स्थापन करना चाहिए फिर षोडशोपचार पूजन सहित श्री दुर्गा पूजन करके संकल्प पूर्वक प्रतिपदा से नवमी तिथि तक देवी के सम्मुख दीप जलाकर श्री दुर्गा सप्तशती का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए प्रतिपदा के दिन  ॥       

 अश्वनी नक्षत्र में मंगलवार प्रात: कलश स्थापना करना शुभ रहेगा। 



 नवरात्री में घट स्थापना-मुहूर्त एवं पूजन विधि

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

शारदीय नवरात्रि का पर्व भारत में हिन्दुओं के द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है।


इस वर्ष 2022 में  नवरात्रों का आरंभ 2अप्रैल शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होगा। दुर्गा पूजा का आरंभ घट स्थापना से शुरू हो जाता है अत: यह नवरात्र घट स्थापना प्रतिपदा तिथि को

2 अप्रैल  (शनिवार) के दिन की जाएगी।


नौ दिनों तक चलने नवरात्र पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा का विधान है।


नवरात्र के इन प्रमुख नौ दिनों में लोग नियमित रूप से पूजा पाठ और व्रत का पालन करते हैं. दुर्गा पूजा के नौ दिन तक देवी दुर्गा का पूजन,दुर्गा सप्तशती का पाठ इत्यादि धार्मिक किर्या कलाप संपन्न किए जाते हैं।


चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन प्रात: स्नानादि से निवृत हो कर संकल्प किया जाता है।व्रत का संकल्प लेने के बाद, मिट्टी की वेदी बनाकर ‘जौ बौया’ जाता है। इसी वेदी पर घट स्थापित किया जाता है। घट के ऊपर कुल देवी की प्रतिमा स्थापित कर उसका पूजन किया जाता है।


नवरात्रि में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर तिथि का एक विशेष महत्व होता है और माता के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है। यह समय सिद्धि प्राप्ति के लिए भी उचित माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 


भक्तगण माता को प्रसन्न करने के लिए सभी अपने-अपने तरीके से प्रयास करते हैं। कोई नौ दिन का उपवास रखता है,

तो कोई चप्पल नहीं पहनता। साथ ही अनेक स्थानों पर गरबों का आयोजन भी किया जाता है।माता की भक्ति में ये दिन कब गुजर जाते हैं पता ही नहीं चलता। दसवें दिन माता की मूर्ति को नदी में विसर्जित किया जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि माता सबके जीवन के दु:खों का अंत करें और सुख-शांति लाएं। यदि देखा जाए तो यह पर्व मन,वाणी व व्यसनों पर काबू करने की सीख देता है।

                            〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️


 चैत्र नवरात्री 2022संवत 2079 घटस्थापना 

 〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

इस दिन सूर्योदय से प्रात: प्रतिपदा तिथि में  कलश स्थापना के लिये उपयुक्त नक्षत्र अश्विनी  रहेगा ॥


नवरात्र तिथि

〰️〰️🔸〰️〰️

प्रतिपदा तिथि   👉 घटस्थापना,चन्द्रदर्शन, शैलपुत्री, पूजा   2अप्रैल  शनिवार नवरात्रि    

द्वितीया   तिथि   👉  ब्रह्मचारिणी पूजा 3अपैल रविवार 

तृतीया तिथि      👉 चंद्रघंटा     4 सोमवार

चतुर्थी तिथि      👉 कुष्मांडा     5 मंगलवार

पंचमी तिथि       👉 स्कंदमाता    6 बुधवार

षष्ठी तिथि 👉 कात्यायनी, 7अप्रैल  वीरवार

सप्तमी तिथि     कालरात्रि 8 अप्रैल शुक्रवार

अष्टमी तिथि     👉 महागौरी     9 अप्रैल शनिवार

नवमी तिथि       👉 सिद्धिदात्री  10 रविवार



नवरात्री घट स्थापना एवं पूजन विधि

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

हिन्दू शास्त्रों में किसी भी पूजन से पूर्व, भगवान गणेशजी की आराधना का प्रावधान बताया गया है। माता जी की पूजा में कलश से संबन्धित एक मान्यता है के अनुसार कलश को भगवान श्री गणेश का प्रतिरुप माना गया है। इसलिये सबसे पहले कलश का पूजन किया जाता है। कलश स्थापना करने से पहले पूजा स्थान को गंगा जल से शुद्ध किया जाना चाहिए। पूजा में सभी देवताओं आमंत्रित किया जाता है। कलश में सात प्रकार की मिट्टी, सुपारी,मुद्रा रखी जाती है। और पांच प्रकार के पत्तों से कलश को सजाया जाता है। इस कलश के नीचे सात प्रकार के अनाज और जौ बौये जाते है। जिन्हें दशमी की तिथि पर काटा जाता है। माता दुर्गा की प्रतिमा पूजा स्थल के मध्य में स्थापित की जाती है।

कलश स्थापना के बाद, गणेश भगवान और माता दुर्गा जी की आरती से, नौ दिनों का व्रत प्रारंभ किया जाता है। कई व्यक्ति पूरे नौ दिन तो यह व्रत नहीं रख पाते हैं किन्तु प्रारंभ में ही यह संकल्प लिया जाता है कि व्रत सभी नौ दिन रखने हैं अथवा नौ में से कुछ ही दिन व्रत रखना है।


 घट स्थापना विधि

 〰️〰️🔸🔸〰️〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️

पवित्र स्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें जौ, गेहूं बोएं। फिर उनके ऊपर अपनी इच्छा अनुसार सोने, तांबे अथवा मिट्टी के कलश की स्थापना करें।

कलश के ऊपर सोना, चांदी, तांबा, मिट्टी, पत्थर या चित्रमयी मूर्ति रखें। मूर्ति यदि कच्ची मिट्टी, कागज या सिंदूर आदि से बनी हो और स्नानादि से उसमें विकृति आने की संभावना हो तो उसके ऊपर शीशा लगा दें।


मूर्ति न हो तो कलश पर स्वस्तिक बनाकर दुर्गाजी का चित्र पुस्तक तथा शालिग्राम को विराजित कर भगवान विष्णु का पूजन करें। नवरात्रि व्रत के आरंभ में स्वस्तिवाचन-शांतिपाठ करके संकल्प करें और सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा कर मातृका, लोकपाल, नवग्रह व वरुण का सविधि पूजन करें। फिर मुख्य मूर्ति का पूजन करें। दुर्गादेवी की आराधना-अनुष्ठान में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का पूजन तथा मार्कण्डेयपुराणान्तर्गत निहित श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ नौ दिनों तक प्रतिदिन करना चाहिए।



नवरात्रके प्रथम दिन कलश (घट) की स्थापना के समय देवी का आवाहन इस प्रकार करें

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

भक्त प्राय: पूरे नवरात्र उपवास रखते हैं. सम्पूर्ण नवरात्रव्रत के पालन में असमर्थ लोगों के लिए सप्तरात्र,पंचरात्र,युग्मरात्र और एकरात्रव्रत का विधान भी है. प्रतिपदा से सप्तमी तक उपवास रखने से सप्तरात्र-व्रत का अनुष्ठान होता है.

अष्टमी के दिन माता को हलुवा और चने का भोग लगाकर कुंवारी कन्याओं को खिलाते हैं तथा अन्त में स्वयं प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण (पूर्ण) करते हैं.

नवरात्रके नौ दिन साधना करने वाले साधक प्रतिपदा तिथि के दिन शैलपुत्री की, द्वितीया में ब्रह्मचारिणी, तृतीया में चंद्रघण्टा, चतुर्थी में कूष्माण्डा, पंचमी में स्कन्दमाता, षष्ठी में कात्यायनी, सप्तमी में कालरात्रि, अष्टमी में महागौरी तथा नवमी में सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. तथा दुर्गा जी के १०८ नामों को मंत्र रूप में उसका अधिकाधिक जप करें।

अब एक दूसरी स्वच्छ थाली में स्वस्तिक बनाकर उस पर पुष्प का आसन लगाकर दुर्गा प्रतिमा या तस्वीर या यंत्र को स्थापित करें। 



 साधक गण मन्त्र ज्ञान के अभाव में निम्न प्रकार दुर्गा पूजन करे:-

                                                       〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️

स्नानार्थ जलं समर्पयामि 

(जल से स्नान कराए)


स्नानान्ते पुनराचमनीयं जल समर्पयामि

(जल चढ़ाए)


दुग्ध स्नानं समर्पयामि 

(दुध से स्नान कराए)


दधि स्नानं समर्पयामि 

(दही से स्नान कराए)


घृतस्नानं समर्पयामि

(घी से स्नान कराए)


मधुस्नानं समर्पयामि 

(शहद से स्नान कराए)


शर्करा स्नानं समर्पयामि

(शक्कर से स्नान कराए)


पंचामृत स्नानं समर्पयामि 

(पंचामृत से स्नान कराए)


गन्धोदक स्नानं समर्पयामि 

(चन्दन एवं इत्र से सुवासित जल से स्नान करावे)


शुद्धोदक स्नानं समर्पयामि

(जल से पुन: स्नान कराए)


यज्ञोपवीतं समर्पयामि

(यज्ञोपवीत चढ़ाए)


चन्दनं समर्पयामि 

(चंदन चढ़ाए)


कुकंम समर्पयामि 

(कुकंम चढ़ाए)


सुन्दूरं समर्पयामि 

(सिन्दुर चढ़ाए)


बिल्वपत्रै समर्पयामि 

(विल्व पत्र चढ़ाए)


पुष्पमाला समर्पयामि 

(पुष्पमाला चढ़ाए)


धूपमाघ्रापयामि 

(धूप दिखाए)


दीपं दर्शयामि 

(दीपक दिखाए व हाथ धो लें)


नैवेध निवेद्यामि 

(नेवैध चढ़ाए(निवेदित) करे)


ऋतु फलानि समर्पयामि 

(फल जो इस ऋतु में उपलब्ध हो चढ़ाए)


ताम्बूलं समर्पयामि 

(लौंग, इलायची एवं सुपारी युक्त पान चढ़ाए)


दक्षिणा समर्पयामि

(दक्षिणा चढ़ाए)


इसके बाद कर्पूर अथवा रूई की बाती जलाकर आरती करे।


आरती के नियम:- प्रत्येक व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपनी मन मर्जी आरती उतारता रहता है। विशेष ध्यान देने योग्य बात है कि देवताओं के सम्मुख चौदह बार आरती उतारना चाहिए। चार बार चरणो पर से, दो बार नाभि पर से, एकबार मुख पर से तथा सात बार पूरे शरीर पर से।

आरती की बत्तियाँ १, ५, ७ अर्थात विषम संख्या में ही बत्तियाँ बनाकर आरती की जानी चाहिए।



दुर्गा जी की आरती:-

〰️〰️🔸🔸〰️〰️

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।

तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥


मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥


कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥


केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।

सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥


कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥


शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥


चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।

बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥


भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।

मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥


कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।

श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥


श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।

कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥



प्रदक्षिणा

〰️🔸〰️

“यानि कानि च पापानी जन्मान्तर कृतानि च।

तानी सर्वानि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे॥

प्रदक्षिणा समर्पयामि।"


प्रदक्षिणा करें (अगर स्थान न हो तो आसन पर खड़े-खड़े ही स्थान पर घूमे)


 क्षमा प्रार्थना                    

  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  

                                                  ( पुष्प सर्मपित कर देवी को निम्न मंत्र से प्रणाम करे।)

"नमो दैव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:।

नम: प्रकृतयै भद्रायै नियता: प्रणता: स्मताम॥

या देवी सर्व भूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥"


ततपश्चात देवी से क्षमा प्रार्थना करे कि जाने अनजाने में कोई गलती या न्यूनता-अधिकता यदि पूजा में हो गई हो तो वे क्षमा करें।




                    इस पूजन के पश्चात अपने संकल्प मे कहे हुए मनोकामना सिद्धि हेतु निम्न मंत्र का यथाशक्ति श्रद्धा

अनुसार ९ दिन तक जप करें:-

“ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥”


इस मंत्र के बाद दुर्गा सप्तशती के सभी अध्यायो का पाठ ९ दिन मे पूर्ण करें। या यथा सामर्थ प्रतिदिन एक पाठ करे।


 महामारी नाश के लिए मंत्र                                                           〰️🔸〰️ 〰️🔸〰️  〰️🔸〰️  〰️🔸〰️    〰️🔸〰️


जयन्ती मड्ंग्ला काली भद्रकाली कपालिनी ।| 

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री  स्वाहा स्वधा नमस्तुते।| 


नवरात्री की समाप्ति पर यदि कलश स्थापना की हो तो इसके जल को सारे घर मे छिड़क दें। इस प्रकार पूजा सम्पन्न होती है। यदि कोई व्यक्ति विशेष उपरांकित विधि का पालन करने मे असमर्थ है तो नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ करें।



पूजन सामग्री

         〰️〰️🔸〰️〰️

माँ दुर्गा की सुन्दर प्रतिमा, माता की प्रतिमा स्थापना के लिए चौकी, लाल वस्त्र , कलश/ घाट , नारियल का फल, पांच पल्लव आम का, फूल,अक्षत, मौली, रोली, पूजा के लिए थाली , धुप और दशांग, गंगा का जल, कुमकुम, गुलाल पान,सुपारी, चौकी,दीप, नैवेद्य,कच्चा धागा, दुर्गा सप्तसती किताब ,चुनरी, पैसा, माता दुर्गा की विशेष कृपा हेतु संकल्प तथा षोडशोपचार पूजन करने के बाद, प्रथम प्रतिपदा तिथि को, नैवेद्य के रूप में गाय का घी माता को अर्पित करना चाहिए तथा पुनः वह घी किसी ब्राह्मण को दे देना चाहिए।

〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️


Thursday, 27 January 2022

गजेन्द्र मोक्ष

     🌼श्री गजेन्द्र मोक्ष महात्म्य एवं स्तोत्र🌼
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
क्षीरसागर में स्थित त्रिकूट पर्वत पर लोहे, चांदी और सोने की तीन विशाल चोटियां थीं। उनके बीच विशाल जंगल में गजेंद्र हाथी अपनी असंख्य पत्नियों के साथ रहता था। एक बार गजेंद्र अपनी पत्नियों के साथ प्यास बुझाने के लिए एक तालाब पर पहुंचा। प्यास बुझाने के बाद गजेंद्र की जल-क्रीड़ा करने की इच्छा हुई। वह पत्नियों के साथ तालाब में क्रीडा करने लगा। दुर्भाग्यवश उसी समय एक अत्यंत विशालकाय ग्राह(मगरमच्छ) वहां पहुंचा। उसने गजेंद्र के दाएं पैर को अपने दाढ़ों में जकड़कर तालाब के भीतर खींचना शुरू किया।। गजेंद्र पीड़ा से चिंघाड़ने लगा। उसकी पत्नियां तालाब के किनारे अपने पति के दुख पर आंसू बहाने लगी। गजेंद्र अपने पूरे बल के साथ ग्राह से युद्ध कर रहा थ परंतु वह ग्राह की पकड़ से मुक्त नहीं हो पा रहा था। गजेंद्र अपने दाँतों से मगरमच्छ पर वार करता तो ग्राह उसके शरीर को अपने नाखूनों से खरोंच लेता और खून की धारा निकल आती। ग्राह और हाथी के बीच बहुत समय तक युद्ध हुआ। पानी के अंदर ग्राह की शक्ति ज़्यादा होती है। ग्राह गजेंद्र का खून चूसकर बलवान होता गया जबकि गजेंद्र के शरीर पर मात्र कंकाल शेष था। गजेंद्र दुखी होकर सोचने लगा - मैं अपनी प्यास बुझाने यहां आया था। प्यास बुझाकर मुझे चले जाना चाहिए था। मैं क्यों इस तालाब में उतर पड़ा? मुझे कौन बचायेगा? उसे अपनी मृत्यु दिख रही थी फिर भी मन के किसी कोने में यह विश्वास था कि उसने इतना लंबा संघर्ष किया है, उसकी जान बच सकती है। उसे ईश्वर का स्मरण हुआ तो नारायण की स्तुति कर उन्हें पुकारने लगा - सारा संसार जिनमें समाया हुआ है, जिनके प्रभाव से संसार का अस्तित्व है, जो इसमें व्याप्त होकर इसके रूपों में प्रकट होते हैं, मैं उन्हीं नारायण की शरण लेता हूं. हे नारायण मुझ शरणागत की रक्षा करिए। विविधि लीलाओं के कारण देवों, ऋषियों के लिए अगम्य अगोचर बने जिन श्रीहरि की महिमा वर्णन से परे हैं। मैं उस दयालु नारायण से प्राण रक्षा की गुहार लगाता हूं। नारायण के स्मरण से गजेंद्र की पीड़ा कुछ कम हुई। प्रभु के शरणागत को कष्ट देने वाले ग्राह के जबड़ों में भयंकर दर्द शुरू हुआ फिर भी वह क्रोध में जोर से उसके पैर चबाने लगा। छटपटाते गजेंद्र ने स्मरण किया - मुझ जैसे घमण्डी जब तक संकट में नहीं फंसते, तब तक आपको याद नहीं करते। यदि दुख न हो तो हमें आपकी ज़रूरत का बोध नहीं होता। आप जब तक प्रत्यक्ष दिखाई नहीं देते, तब तक प्राणी आपका अस्तित्व तक नहीं मानता लेकिन कष्ट में आपकी शरण में पहुंच जाता है। जीवों की पीड़ा को हरने वाले देव आप सृष्टि के मूलभूत कारण है। गजेंद्र ने श्रीहरि की स्तुति जारी रखी - मेरी प्राण शक्ति जवाब दे चुकी हैं, आंसू सूख गए हैं, मैं ऊंचे स्वर में पुकार भी नहीं सकता, आप चाहें तो मेरी रक्षा करें या मेरे हाल पर छोड़ दें। सब आपकी दया पर निर्भर है। आपके ध्यान के सिवा दूसरा कोई मार्ग नहीं। मुझे बचाने वाला भी आपके सिवाय कोई नहीं है। यदि मृत्यु भी हुई तो आपका स्मरण करते मरूंगा। पीड़ा से तड़पता गजेंद्र सूंड उठाकर आसमान की ओर देखने लगा। मगरमच्छ को लगा कि उसकी शक्ति जवाब देती जा रही है। उसका मुंह खुलता जा रहा है। भक्त की करूणाभरी पुकार सुनकर नारायण आ पहुंचे। गजेंद्र ने उस अवस्था में भी तालाब का कमलपुष्प और जल प्रभु के चरणों में अर्पण किया। प्रभु भक्त की रक्षा को कूद पड़े। उन्होंने ग्राह के जबड़े से गजेंद्र का पैर निकाला और चक्र से ग्राह का मुख चीर दिया। ग्राह तुरंत एक गंधर्व में बदल गया। दरअसल वह ग्राह हुहू नामक एक गंधर्व था। एक बार देवल ऋषि पानी में खड़े होकर तपस्या कर रहे थे। गंधर्व को शरारत सूझी। उसने ग्राह रूप धरा और जल में कौतुक करते हुए ऋषि के पैर पकड़ लिए। क्रोधित ऋषि ने उसे शाप दिया कि तुम मगरमच्छ की तरह इस पानी में पड़े रहो किंतु नारायण के प्रभाव से वह शापमुक्त होकर अपने लोक को चला गया‌। श्रीहरि के दर्शन से गजेंद्र भी अपनी खोई हुई ताक़त और पूर्व जन्म का ज्ञान भी प्राप्त कर सका। गजेंद्र पिछले जन्म में इंद्रद्युम्न नामक एक विष्णुभक्त राजा थे‌ श्रीविष्णु के ध्यान में डूबे राजा ने एक बार ऋषि अगस्त्य के आगमन का ख़्याल न किया। राजा ने युवावस्था में ही गृहस्थ आश्रम को त्यागकर वानप्रस्थ ले लिया। राजा ब्रह्मा द्वारा प्रतिपादित आश्रम व्यवस्था को भंग कर रहा था, ऋषि इससे भी क्षुब्ध थे। उन्होंने शाप दिया - तुम किसी व्यवस्था को नहीं मानते इसलिए अगले जन्म में मत्त हाथी बनोगे। राजा ने शाप स्वीकार करते हुए ऋषि से अनुरोध किया कि मैं अगले जन्म में भी नारायण भक्त रहूं। अगस्त्य उसकी नारायण भक्ति से प्रसन्न हुए और तथास्तु कहा। श्रीहरि की कृपा से गजेंद्र शापमुक्त हुआ। नारायण ने उसे अपना सेवक पार्षद बना लिया। गजेंद्र ने पीड़ा में छटपटाते हुए नारायण की स्तुति में जो श्लोक कहे थे उसे गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र कहा जाता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गजेन्द्र-मोक्ष स्तोत्र का सूर्योदय से पूर्व प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। यह ऐसा अमोघ उपाय है जिससे बड़ा से बड़ा कर्ज भी श‍ीघ्र उतर जाता है।

गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत्र हिंदी अनुवाद सहित 
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
श्रीमद्भागवतान्तर्गत गजेन्द्र कृत भगवान का स्तवन -

श्री शुक उवाच – श्री शुकदेव जी ने कहा

एवं व्यवसितो बुद्ध्या समाधाय मनो हृदि। 
जजाप परमं जाप्यं प्राग्जन्मन्यनुशिक्षितम ॥१॥

बुद्धि के द्वारा पिछले अध्याय में वर्णित रीति से निश्चय करके तथा मन को हृदय देश में स्थिर करके वह गजराज अपने पूर्व जन्म में सीखकर कण्ठस्थ किये हुए सर्वश्रेष्ठ एवं बार बार दोहराने योग्य निम्नलिखित स्तोत्र का मन ही मन पाठ करने लगा ॥

गजेन्द्र उवाच गजराज ने (मन ही मन) कहा –
 ऊं नमो भगवते तस्मै यत एतच्चिदात्मकम ।
 पुरुषायादिबीजाय परेशायाभिधीमहि ॥२॥

जिनके प्रवेश करने पर (जिनकी चेतना को पाकर) ये जड शरीर और मन आदि भी चेतन बन जाते हैं (चेतन की भांति व्यवहार करने लगते हैं), ‘ओम’ शब्द के द्वारा लक्षित तथा सम्पूर्ण शरीर में प्रकृति एवं पुरुष रूप से प्रविष्ट हुए उन सर्व समर्थ परमेश्वर को हम मन ही मन नमन करते हैं ॥

यस्मिन्निदं यतश्चेदं येनेदं य इदं स्वयं ।
 योस्मात्परस्माच्च परस्तं प्रपद्ये स्वयम्भुवम ॥३॥

जिनके सहारे यह विश्व टिका है, जिनसे यह निकला है , जिन्होने इसकी रचना की है और जो स्वयं ही इसके रूप में प्रकट हैं – फिर भी जो इस दृश्य जगत से एवं इसकी कारणभूता प्रकृति से सर्वथा परे (विलक्षण ) एवं श्रेष्ठ हैं – उन अपने आप – बिना किसी कारण के – बने हुए भगवान की मैं शरण लेता हूं ॥

यः स्वात्मनीदं निजमाययार्पितं क्कचिद्विभातं क्क च तत्तिरोहितम । अविद्धदृक साक्ष्युभयं तदीक्षते स आत्ममूलोवतु मां परात्परः ॥४॥

अपने संकल्प शक्ति के द्वार अपने ही स्वरूप में रचे हुए और इसीलिये सृष्टिकाल में प्रकट और प्रलयकाल में उसी प्रकार अप्रकट रहने वाले इस शास्त्र प्रसिद्ध कार्य कारण रूप जगत को जो अकुण्ठित दृष्टि होने के कारण साक्षी रूप से देखते रहते हैं उनसे लिप्त नही होते, वे चक्षु आदि प्रकाशकों के भी परम प्रकाशक प्रभु मेरी रक्षा करें ॥

कालेन पंचत्वमितेषु कृत्स्नशो लोकेषु पालेषु च सर्व हेतुषु । तमस्तदाsssसीद गहनं गभीरं यस्तस्य पारेsभिविराजते विभुः ॥५॥

समय के प्रवाह से सम्पूर्ण लोकों के एवं ब्रह्मादि लोकपालों के पंचभूत मे प्रवेश कर जाने पर तथा पंचभूतों से लेकर महत्वपर्यंत सम्पूर्ण कारणों के उनकी परमकरुणारूप प्रकृति में लीन हो जाने पर उस समय दुर्ज्ञेय तथा अपार अंधकाररूप प्रकृति ही बच रही थी। उस अंधकार के परे अपने परम धाम में जो सर्वव्यापक भगवान सब ओर प्रकाशित रहते हैं वे प्रभु मेरी रक्षा करें ॥

न यस्य देवा ऋषयः पदं विदु- र्जन्तुः पुनः कोsर्हति गन्तुमीरितुम ।
यथा नटस्याकृतिभिर्विचेष्टतो दुरत्ययानुक्रमणः स मावतु ॥६॥

भिन्न भिन्न रूपों में नाट्य करने वाले अभिनेता के वास्तविक स्वरूप को जिस प्रकार साधारण दर्शक नही जान पाते , उसी प्रकार सत्त्व प्रधान देवता तथा ऋषि भी जिनके स्वरूप को नही जानते , फिर दूसरा साधारण जीव तो कौन जान अथवा वर्णन कर सकता है – वे दुर्गम चरित्र वाले प्रभु मेरी रक्षा करें ।

दिदृक्षवो यस्य पदं सुमंगलम विमुक्त संगा मुनयः सुसाधवः ।
चरन्त्यलोकव्रतमव्रणं वने भूतत्मभूता सुहृदः स मे गतिः ॥७॥

आसक्ति से सर्वदा छूटे हुए , सम्पूर्ण प्राणियों में आत्मबुद्धि रखने वाले , सबके अकारण हितू एवं अतिशय साधु स्वभाव मुनिगण जिनके परम मंगलमय स्वरूप का साक्षात्कार करने की इच्छा से वन में रह कर अखण्ड ब्रह्मचार्य आदि अलौकिक व्रतों का पालन करते हैं , वे प्रभु ही मेरी गति हैं ।

न विद्यते यस्य न जन्म कर्म वा न नाम रूपे गुणदोष एव वा । तथापि लोकाप्ययाम्भवाय यः स्वमायया तान्युलाकमृच्छति ॥८॥

जिनका हमारी तरह कर्मवश ना तो जन्म होता है और न जिनके द्वारा अहंकार प्रेरित कर्म ही होते हैं, जिनके निर्गुण स्वरूप का न तो कोई नाम है न रूप ही, फिर भी समयानुसार जगत की सृष्टि एवं प्रलय (संहार) के लिये स्वेच्छा से जन्म आदि को स्वीकार करते हैं ।।

तस्मै नमः परेशाय ब्राह्मणेsनन्तशक्तये । 
अरूपायोरुरूपाय नम आश्चर्य कर्मणे ॥९॥

उन अन्नतशक्ति संपन्न परं ब्रह्म परमेश्वर को नमस्कार है । उन प्राकृत आकाररहित एवं अनेको आकारवाले अद्भुतकर्मा भगवान को बारंबार नमस्कार है

नम आत्म प्रदीपाय साक्षिणे परमात्मने । 
नमो गिरां विदूराय मनसश्चेतसामपि ॥१०॥

स्वयं प्रकाश एवं सबके साक्षी परमात्मा को नमस्कार है । उन प्रभु को जो नम, वाणी एवं चित्तवृत्तियों से भी सर्वथा परे हैं, बार बार नमस्कार है ॥

सत्त्वेन प्रतिलभ्याय नैष्कर्म्येण विपश्चिता ।
 नमः केवल्यनाथाय निर्वाणसुखसंविदे ॥११॥

विवेकी पुरुष के द्वारा सत्त्वगुणविशिष्ट निवृत्तिधर्म के आचरण से प्राप्त होने योग्य, मोक्ष सुख की अनुभूति रूप प्रभु को नमस्कार है ॥

नमः शान्ताय घोराय मूढाय गुण धर्मिणे ।
 निर्विशेषाय साम्याय नमो ज्ञानघनाय च ॥१२॥

सत्त्वगुण को स्वीकार करके शान्त , रजोगुण को स्वीकर करके घोर एवं तमोगुण को स्वीकार करके मूढ से प्रतीत होने वाले, भेद रहित, अतएव सदा समभाव से स्थित ज्ञानघन प्रभु को नमस्कार है ॥

क्षेत्रज्ञाय नमस्तुभ्यं सर्वाध्यक्षाय साक्षिणे । 
पुरुषायात्ममूलय मूलप्रकृतये नमः ॥१३॥

शरीर इन्द्रीय आदि के समुदाय रूप सम्पूर्ण पिण्डों के ज्ञाता, सबके स्वामी एवं साक्षी रूप आपको नमस्कार है । सबके अन्तर्यामी , प्रकृति के भी परम कारण, किन्तु स्वयं कारण रहित प्रभु को नमस्कार है ॥

सर्वेन्द्रियगुणद्रष्ट्रे सर्वप्रत्ययहेतवे ।
 असताच्छाययोक्ताय सदाभासय ते नमः ॥१४॥

सम्पूर्ण इन्द्रियों एवं उनके विषयों के ज्ञाता, समस्त प्रतीतियों के कारण रूप, सम्पूर्ण जड-प्रपंच एवं सबकी मूलभूता अविद्या के द्वारा सूचित होने वाले तथा सम्पूर्ण विषयों में अविद्यारूप से भासने वाले आपको नमस्कार है ॥

नमो नमस्ते खिल कारणाय निष्कारणायद्भुत कारणाय । सर्वागमान्मायमहार्णवाय नमोपवर्गाय परायणाय ॥१५॥

सबके कारण किंतु स्वयं कारण रहित तथा कारण होने पर भी परिणाम रहित होने के कारण, अन्य कारणों से विलक्षण कारण आपको बारम्बार नमस्कार है । सम्पूर्ण वेदों एवं शास्त्रों के परम तात्पर्य , मोक्षरूप एवं श्रेष्ठ पुरुषों की परम गति भगवान को नमस्कार है ॥

गुणारणिच्छन्न चिदूष्मपाय तत्क्षोभविस्फूर्जित मान्साय । नैष्कर्म्यभावेन विवर्जितागम- स्वयंप्रकाशाय नमस्करोमि ॥१६॥

जो त्रिगुणरूप काष्ठों में छिपे हुए ज्ञानरूप अग्नि हैं, उक्त गुणों में हलचल होने पर जिनके मन में सृष्टि रचने की बाह्य वृत्ति जागृत हो उठती है तथा आत्म तत्त्व की भावना के द्वारा विधि निषेध रूप शास्त्र से ऊपर उठे हुए ज्ञानी महात्माओं में जो स्वयं प्रकाशित हो रहे हैं उन प्रभु को मैं नमस्कार करता हूँ ॥

मादृक्प्रपन्नपशुपाशविमोक्षणाय मुक्ताय भूरिकरुणाय नमोsलयाय । स्वांशेन सर्वतनुभृन्मनसि प्रतीत- प्रत्यग्दृशे भगवते बृहते नमस्ते ॥१७॥

मुझ जैसे शरणागत पशुतुल्य (अविद्याग्रस्त) जीवों की अविद्यारूप फाँसी को सदा के लिये पूर्णरूप से काट देने वाले अत्याधिक दयालू एवं दया करने में कभी आलस्य ना करने वाले नित्यमुक्त प्रभु को नमस्कार है । अपने अंश से संपूर्ण जीवों के मन में अन्तर्यामी रूप से प्रकट रहने वाले सर्व नियन्ता अनन्त परमात्मा आप को नमस्कार है ॥

आत्मात्मजाप्तगृहवित्तजनेषु सक्तै- र्दुष्प्रापणाय गुणसंगविवर्जिताय । मुक्तात्मभिः स्वहृदये परिभाविताय ज्ञानात्मने भगवते नम ईश्वराय ॥१८॥

शरीर, पुत्र, मित्र, घर, संपंत्ती एवं कुटुंबियों में आसक्त लोगों के द्वारा कठिनता से प्राप्त होने वाले तथा मुक्त पुरुषों के द्वारा अपने हृदय में निरन्तर चिन्तित ज्ञानस्वरूप , सर्वसमर्थ भगवान को नमस्कार है ॥

यं धर्मकामार्थविमुक्तिकामा भजन्त इष्टां गतिमाप्नुवन्ति। किं त्वाशिषो रात्यपि देहमव्ययं करोतु मेदभ्रदयो विमोक्षणम ॥१९॥

जिन्हे धर्म, अभिलाषित भोग, धन तथा मोक्ष की कामना से भजने वाले लोग अपनी मनचाही गति पा लेते हैं अपितु जो उन्हे अन्य प्रकार के अयाचित भोग एवं अविनाशी पार्षद शरीर भी देते हैं वे अतिशय दयालु प्रभु मुझे इस विपत्ती से सदा के लिये उबार लें ॥

एकान्तिनो यस्य न कंचनार्थ वांछन्ति ये वै भगवत्प्रपन्नाः । 
अत्यद्भुतं तच्चरितं सुमंगलं गायन्त आनन्न्द समुद्रमग्नाः ॥२०॥

जिनके अनन्य भक्त -जो वस्तुतः एकमात्र उन भगवान के ही शरण है-धर्म , अर्थ आदि किसी भी पदार्थ को नही चाह्ते, अपितु उन्ही के परम मंगलमय एवं अत्यन्त विलक्षण चरित्रों का गान करते हुए आनन्द के समुद्र में गोते लगाते रहते हैं ॥

तमक्षरं ब्रह्म परं परेश- मव्यक्तमाध्यात्मिकयोगगम्यम। 
अतीन्द्रियं सूक्षममिवातिदूर- मनन्तमाद्यं परिपूर्णमीडे ॥२१॥

उन अविनाशी, सर्वव्यापक, सर्वश्रेष्ठ, ब्रह्मादि के भी नियामक, अभक्तों के लिये प्रकट होने पर भी भक्तियोग द्वारा प्राप्त करने योग्य, अत्यन्त निकट होने पर भी माया के आवरण के कारण अत्यन्त दूर प्रतीत होने वाले , इन्द्रियों के द्वारा अगम्य तथा अत्यन्त दुर्विज्ञेय, अन्तरहित किंतु सबके आदिकारण एवं सब ओर से परिपूर्ण उन भगवान की मैं स्तुति करता हूँ ॥

यस्य ब्रह्मादयो देवा वेदा लोकाश्चराचराः । 
नामरूपविभेदेन फल्ग्व्या च कलया कृताः ॥२२॥

ब्रह्मादि समस्त देवता, चारों वेद तथा संपूर्ण चराचर जीव नाम और आकृति भेद से जिनके अत्यन्त क्षुद्र अंश के द्वारा रचे गये हैं ॥

यथार्चिषोग्नेः सवितुर्गभस्तयो निर्यान्ति संयान्त्यसकृत स्वरोचिषः । तथा यतोयं गुणसंप्रवाहो बुद्धिर्मनः खानि शरीरसर्गाः ॥२३॥

जिस प्रकार प्रज्ज्वलित अग्नि से लपटें तथा सूर्य से किरणें बार बार निकलती है और पुनः अपने कारण मे लीन हो जाती है उसी प्रकार बुद्धि, मन, इन्द्रियाँ और नाना योनियों के शरीर – यह गुणमय प्रपंच जिन स्वयंप्रकाश परमात्मा से प्रकट होता है और पुनः उन्ही में लीन हो जात है ॥

स वै न देवासुरमर्त्यतिर्यंग न स्त्री न षण्डो न पुमान न जन्तुः । नायं गुणः कर्म न सन्न चासन निषेधशेषो जयतादशेषः ॥२४॥

वे भगवान न तो देवता हैं न असुर, न मनुष्य हैं न तिर्यक (मनुष्य से नीची – पशु , पक्षी आदि किसी) योनि के प्राणी है । न वे स्त्री हैं न पुरुष और नपुंसक ही हैं । न वे ऐसे कोई जीव हैं, जिनका इन तीनों ही श्रेणियों में समावेश हो सके । न वे गुण हैं न कर्म, न कार्य हैं न तो कारण ही । सबका निषेध हो जाने पर जो कुछ बच रहता है, वही उनका स्वरूप है और वे ही सब कुछ है । ऐसे भगवान मेरे उद्धार के लिये आविर्भूत हों ॥

जिजीविषे नाहमिहामुया कि- मन्तर्बहिश्चावृतयेभयोन्या । 
इच्छामि कालेन न यस्य विप्लव- स्तस्यात्मलोकावरणस्य मोक्षम ॥२५॥

मैं इस ग्राह के चंगुल से छूट कर जीवित नही रहना चाहता; क्योंकि भीतर और बाहर – सब ओर से अज्ञान से ढके हुए इस हाथी के शरीर से मुझे क्या लेना है । मैं तो आत्मा के प्रकाश को ढक देने वाले उस अज्ञान की निवृत्ति चाहता हूँ, जिसका कालक्रम से अपने आप नाश नही होता , अपितु भगवान की दया से अथवा ज्ञान के उदय से होता है ॥

सोsहं विश्वसृजं विश्वमविश्वं विश्ववेदसम ।
 विश्वात्मानमजं ब्रह्म प्रणतोस्मि परं पदम ॥२६॥

इस प्रकार मोक्ष का अभिलाषी मैं विश्व के रचियता, स्वयं विश्व के रूप में प्रकट तथा विश्व से सर्वथा परे, विश्व को खिलौना बनाकर खेलने वाले, विश्व में आत्मरूप से व्याप्त , अजन्मा, सर्वव्यापक एवं प्राप्त्य वस्तुओं में सर्वश्रेष्ठ श्री भगवान को केवल प्रणाम ही करता हूं, उनकी शरण में हूँ ।।

योगरन्धित कर्माणो हृदि योगविभाविते । 
योगिनो यं प्रपश्यन्ति योगेशं तं नतोsस्म्यहम ॥२७॥

जिन्होने भगवद्भक्ति रूप योग के द्वारा कर्मों को जला डाला है, वे योगी लोग उसी योग के द्वारा शुद्ध किये हुए अपने हृदय में जिन्हे प्रकट हुआ देखते हैं उन योगेश्वर भगवान को मैं नमस्कार करता हूँ ॥

नमो नमस्तुभ्यमसह्यवेग- शक्तित्रयायाखिलधीगुणाय।
 प्रपन्नपालाय दुरन्तशक्तये कदिन्द्रियाणामनवाप्यवर्त्मने ॥२८॥

जिनकी त्रिगुणात्मक (सत्त्व-रज-तमरूप ) शक्तियों का रागरूप वेग असह्य है, जो सम्पूर्ण इन्द्रियों के विषयरूप में प्रतीत हो रहे हैं, तथापि जिनकी इन्द्रियाँ विषयों में ही रची पची रहती हैं-ऐसे लोगों को जिनका मार्ग भी मिलना असंभव है, उन शरणागतरक्षक एवं अपारशक्तिशाली आपको बार बार नमस्कार है ॥

नायं वेद स्वमात्मानं यच्छ्क्त्याहंधिया हतम ।
 तं दुरत्ययमाहात्म्यं भगवन्तमितोsस्म्यहम ॥२९॥

जिनकी अविद्या नामक शक्ति के कार्यरूप अहंकार से ढंके हुए अपने स्वरूप को यह जीव जान नही पाता, उन अपार महिमा वाले भगवान की मैं शरण आया हूँ ॥

श्री शुकदेव उवाच – श्री शुकदेवजी ने कहा –

एवं गजेन्द्रमुपवर्णितनिर्विशेषं ब्रह्मादयो विविधलिंगभिदाभिमानाः । नैते यदोपससृपुर्निखिलात्मकत्वात तत्राखिलामर्मयो हरिराविरासीत ॥३०॥

जिसने पूर्वोक्त प्रकार से भगवान के भेदरहित निराकार स्वरूप का वर्णन किया था , उस गजराज के समीप जब ब्रह्मा आदि कोई भी देवता नही आये, जो भिन्न भिन्न प्रकार के विशिष्ट विग्रहों को ही अपना स्वरूप मानते हैं, तब सक्षात श्री हरि- जो सबके आत्मा होने के कारण सर्वदेवस्वरूप हैं-वहाँ प्रकट हो गये ॥

तं तद्वदार्त्तमुपलभ्य जगन्निवासः स्तोत्रं निशम्य दिविजैः सह संस्तुवद्भि : । 
छन्दोमयेन गरुडेन समुह्यमान – श्चक्रायुधोsभ्यगमदाशु यतो गजेन्द्रः ॥३१॥

उपर्युक्त गजराज को उस प्रकार दुःखी देख कर तथा उसके द्वारा पढी हुई स्तुति को सुन कर सुदर्शनचक्रधारी जगदाधार भगवान इच्छानुरूप वेग वाले गरुड जी की पीठ पर सवार होकर स्तवन करते हुए देवताओं के साथ तत्काल उस स्थान अपर पहुँच गये जहाँ वह हाथी था ।

सोsन्तस्सरस्युरुबलेन गृहीत आर्त्तो दृष्ट्वा गरुत्मति हरि ख उपात्तचक्रम । उत्क्षिप्य साम्बुजकरं गिरमाह कृच्छा – न्नारायण्खिलगुरो भगवान नम्स्ते ॥३२॥

सरोवर के भीतर महाबली ग्राह के द्वारा पकडे जाकर दुःखी हुए उस हाथी ने आकाश में गरुड की पीठ पर सवार चक्र उठाये हुए भगवान श्री हरि को देखकर अपनी सूँड को -जिसमें उसने (पूजा के लिये) कमल का एक फूल ले रक्खा था-ऊपर उठाया और बडी ही कठिनाई से “सर्वपूज्य भगवान नारायण आपको प्रणाम है” यह वाक्य कहा ॥

तं वीक्ष्य पीडितमजः सहसावतीर्य सग्राहमाशु सरसः कृपयोज्जहार । ग्राहाद विपाटितमुखादरिणा गजेन्द्रं सम्पश्यतां हरिरमूमुचदुस्त्रियाणाम ॥३३॥

उसे पीडित देख कर अजन्मा श्री हरि एकाएक गरुड को छोडकर नीचे झील पर उतर आये । वे दया से प्रेरित हो ग्राहसहित उस गजराज को तत्काल झील से बाहर निकाल लाये और देवताओं के देखते देखते चक्र से मुँह चीर कर उसके चंगुल से हाथी को उबार दिया।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🙏🌺🌺🌺🌺🚩 जय श्री राधेकृष्णा 🙏🌺🌺🌺🌺🚩

Monday, 3 January 2022

मकर संक्रांति14या15 को और माघ मास फल जाने

 



मकर सक्रांति 14 जनवरी 2022 शुक्रवार द्वादशी तिथि इस दिन 2:29 पर वृष लग्न प्रवेश करेगी और इसका पुण्य काल प्रातः 8:05 के बाद पूरे दिन रहेगा ।इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन किया हुआ दान पुण्यदायक होता है। यह माघ का महीना पूरे 12 महीनों में सबसे पुणे दायक महीना होता है इस महीने में अपने सामर्थ्य अनुसार भगवान का भजन पूजन करना चाहिए इस मास में किया हुआ भजन पूजन बहुत ही लाभकारी होता है।इस प्रकार से नंदा नामक यह संवत्सर ब्राह्मण पशुओं शिक्षित वर्ग के लिए लाभकारी रहेगा इस दिन तीर्थों पर स्नान आदि का विशेष महत्व  होगा तथा पुण्य की प्राप्ति होगी ।जो तीर्थों में ना जा सके वह घर में श्रद्धा पूर्वक स्नान करें और वही उनका स्मरण करें इसी प्रकार 17 तारीख  जनवरी सोमवार  4 गते माघ को  पूर्णिमा होगी  उस दिन हरिद्वार प्रयाग कुरुक्षेत्र तीर्थों पर या  घर में गंगा जल से शुद्ध जल से स्नान करें जप ध्यान करें प्रभु की कृपा सदा बनी रहे।

https://youtu.be/4nLAW2vJ1nM

प्रबोधिनी एकादशी: देव उठनी एकादशी का पावन पर्व कब

  बोधिनी एकादशी: देव उठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर 2024 मंगलवार को  12 नवंबर 2024 मंगलवार को  भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में एक...