Wednesday, 17 November 2021

कहां कहां दिखेगा खंण्ड ग्रास चन्द्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 के बारे में जाने

खंडग्रास चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 ईस्वी कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार यह ग्रहण 19 नवंबर 2021 ईस्वी शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा  4गते मार्गशीर्ष को सांय काल चंद्रोदय के समय भारत के सुदूर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश तथा आसाम राज्य के सुदूर केवल पूर्वी क्षेत्रों में ही स्वरूप ग्रास ग्रस्त होते के रूप में बहुत ही कम समय के लिए दिखाई देगा शेष भारत में यह ग्रहण बिल्कुल दिखाई नहीं देगा जिन सुदूर पूर्वी नगरों में यह ग्रहण दिखाई देगा वहां चंद्रमा ग्रस्त ही उदय होगा तथा उदय के समय कुछ ही मिनटों के बाद ग्रहण समाप्त हो जाएगा अतः इसका परहेज इन्हीं क्षेत्रों में रहेगा।

ग्रहण का सूतक - भारत के दो पूर्वी राज्य अरुणाचल आसाम  राज्यों  के पूर्वी भागों में दिखाई देगा। केवल वही इस ग्रहण का सूतक विचार होगा अन्य जगह नहीं।

 भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण अधिकतर यूरोप एशिया पाकिस्तान अफगानिस्तान ईरान उत्तर-पश्चिमी भारत को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया उत्तर पश्चिमी अफ्रीका उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका (कनैडा) सहित मैं खंडाग्रस रूप में दृश्य होगा भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण का स्पर्श और मोक्ष इस प्रकार से है ग्रहण प्रारंभ 12:48 ग्रहण मध्य 14 बचकर 33 मिनट ग्रहण समाप्त 16:17 भारत के इन प्रदेशों में ही ग्रहण का ग्रास बहुत ही कम होगा यह 2% से अधिक नहीं होगा अब अपितु इतने  अल्प ग्रास को नंगी आंखों से देख पाना संभव नहीं होता । इन नगरों में  चंद्रोदय के बाद अधिक से अधिक 8 मिनट तक के लिए यह ग्रस्तोदय चंन्द्र ग्रहण दूरबीन द्वारा दृश्य होगा । जैसे कि पिछले ग्रहण में भी लिखा गया है कि इतने अल्प ग्रास वाले ग्रहण को शास्त्र कारों ने अलक्ष्य पूर्ण लिखा है। तथा इस प्रकार के ग्रहण की चर्चा करना व्यर्थ है क्योंकि भारत के इन क्षेत्रों में भी पूर्वी राज्य में ग्रासमान अत्यंत अल्प होगा अतः इन नगरों में भी इस ग्रहण का कोई महात्म्य नहीं होगा फिर भी पाठकों के लाभार्थ ज़हां ये अल्पकालिक ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण दिखाई देगा वहां नगरों में अलग-अलग कोष्ठक आगे दिए गए हैं

No comments:

Post a Comment

प्रबोधिनी एकादशी: देव उठनी एकादशी का पावन पर्व कब

  बोधिनी एकादशी: देव उठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर 2024 मंगलवार को  12 नवंबर 2024 मंगलवार को  भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में एक...