Thursday, 24 July 2025

जाने कैसा रहेगा आप की नाम राशी के मुताबिक सितम्बर मास 2025 का भविष्य


जाने कैसा रहेगा आप की नाम राशी के मुताबिक सितम्बर   मास 2025 का भविष्य


1. *मेष राशि* - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सितम्बर— विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के संकेत हैं, परन्तु कुछ भ्रामक धारणाओं के कारण भ्रम एवं स्वग्ति दृष्टि रहने से कुछ किये हुए कार्य की पूर्ति होगी। किन्तु स्वास्थ्य- परेशानियाँ एवं वाहनों के रख-रखाव में धन-व्यय हो सकता है।


2. *वृष राशि* - (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

सितम्बर—शुक्र तृतीय भाव में होने से *दौड़-धूप व तनाव* अधिक। परिवार में मनभेद व असान्ति; अचानक दूरस्थ यात्रा के योग। ता. 14 से शुक्र चतुर्थ भाव में केतु-युक्त होने पर परिस्थितियाँ बदलेंगी।


3. *मिथुन राशि* - (क, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)

सितम्बर—पिता-वर्गीय भाव में उच्चवास रहने से मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय-व्यय बढ़ने से कार्य-क्षेत्र व व्यवसाय में सम्बन्ध अधिक होगा। ता. 8 से स्व-राशिगत (कन्या) होने से परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा।


4. *कर्क राशि* - (हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सितम्बर— ता. 14 तक शुक्र-संचार से व्यवसाय/नौकरी की स्थिति मध्यम। ता. 15 से शुक्र स्वराशिगत होने पर विवाह-योग तथा आय-वृद्धि के संकेत। स्वास्थ्य में सुधार, पर दौड़-धूप अधिक।


5. *सिंह राशि* - (म, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सितम्बर—सूर्य द्वितीय भाव (कन्या) में होने से कुछ बड़े कार्यों में घुसपैठ तथा आय-साधनों में वृद्धि के योग हैं। किसी नवीन कार्य-क्षेत्र में धन निवेश की योजना बनेगी और आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ खर्च अधिक होगा।


6. *कन्या राशि* - (टो, पा, पी, पू, ण, ठ, पे, पो)

सितम्बर— बुध लाभ-स्थान में होने से कार्य-क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण सम्पर्क बढ़ेंगे व नई योजनाएँ बनेंगी, पर गृह-जीवन में असंत, परन्तु निकट-सम्बन्धी बन्धुओं से तकरार रहेंगी; पूर्व प्रयासों का लाभ कुछ दिन बाद मिलेगा।


7. *तुला राशि* - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते)

सितम्बर—मन अशान्त एवं असन्तुष्ट रहेगा। स्वास्थ्य में विकार, माता-पिता से मनमुटाव तथा नौकरी/व्यवसाय में परिवर्तन का विचार बनेगा। ता. 14 से शुक्र लाभ-स्थान में होने के कारण नये कार्यों में कुछ सुधार एवं धन-लाभ के अवसर दिखेंगे।


8. *वृश्चिक राशि* - (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

सितम्बर—राशिस्वामी बुध इस राशि में संचार होने से बने कर्मों में चिन्ता तथा उतार-चढ़ाव अधिक दिखाई देगा । आय-दौड़-धूप अधिक रहने से आर्थिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी । 13 सितम्बर को 12वें घर के विभिन्न ग्रह-योगों से व्यर्थ खर्च और मान-सम्मान घटे रहेंगे ।


9. *धनु राशि* - (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढे)

सितम्बर—सूर्य-गुरु-शनि की संयुक्त दृष्टि से परिस्थितियाँ *उलट-पुलट* रहेंगी। नौकरी/व्यवसाय में बाधाएँ होते हुए भी धन-लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे। लम्बी यात्राएँ, धन का अपव्यय, ऋण तथा मानसिक उलझन बनी रहेगी।


10*मकर राशि* - (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

सितम्बर—अन्त्य भाव में सूर्य-बुध रहने से पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य व परेशानियों का डर रहेगा। व्यवसाय में खर्चीली प्रवृत्तियाँ उभरेंगी तथा पारिवारिक माहौल में तनाव रह सकता है। गुरु की दृष्टि रहने से पति-पत्नी रिश्तों में मधुरता अवश्य बढ़ेगी।


11*कुम्भ राशि* - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सौ, दा)

सितम्बर— इस राशि पर गुरु शुभ है किन्तु सूर्य का अशुभ फल अधिक रहेगा। उन्नति व धनागम के अवसर मिलेंगे; किन्तु व्यय व तनाव भी बढ़ेगा। वैवाहिक / पारिवारिक सम्बन्ध में सुधार होगा। परिवार में सहयोग व सामंजस्य रहेगा।


12*मीन राशि* - (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

सितम्बर— अल्पधन परिश्रम करने पर भी लाभ के अवसरों का समुचित लाभ नहीं उठा पाऊँ। सन्तान के सम्बन्ध में चिन्ता और घरेलू उलझनों के कारण मन उदासीन रहेगा। ता. 16 के बाद आय कम और खर्च अधिक, पारिवारिक मतभेद एवं कार्य-स्थिति सामान्य हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

जाने कब मनाए रक्षा बंधन समय

इस   साल   रक्षाबंधन   कब   है ?  राखी   बांधने   का   सही   समय   क्या   है ?  इस   बार  9  तारीख ,  शनिवार   को  ,  पूर्णिमा   का   दिन ! ...