Sunday, 23 October 2022

जाने कब दीपावली पर्व कैसे करें पूजा

  






23अक्तूबर 2022 शुभ संवत् 2079 रविवार वार को धनत्रयोदशी को नवीन बर्तन का क्रय सांय काल में लक्ष्मी नारायण का पूजन करने के बाद अनाज वस्त्र खुशियों एवं उनके निमित्त दीपदान करें इससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।


24 अक्टूबर 2022मास 8 गते कार्तिक नरक चतुर्दशी के दिन बिजली , अग्नि, उल्का आदि से मृतकों की शांन्ति के लिए चार मुख वाले दीपक को प्रज्वलित करके तथा शक्ति दान करे। सांय काल को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल,तिल और कुश लेकर तर्पण करें।इस दिन की अर्धरात्रि के समय घृत पूर्ण दीपक जलाकर श्री नुमान जयन्ति मनाई जाती है।


उन्हें मोदक के लिए फल आदि अर्पण करें एवं सुंदरकांड आदि हनुमान स्तोत्र का पाठ करें 24 अक्टूबर सोमवार को कार्तिक मास अमावस्या दीपावली को प्रदा प्रदोष काल में दीपदान करके अपने गृह के पूजा स्थान में मंत्र पूर्वक दीप प्रज्वलित करके श्री महालक्ष्मी की यथा विधि पूजा करनी चाहिए।


ब्रह्म पुराण अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या को अर्धरात्रि के समय लक्ष्मी महारानी सभी लोगों के घर में जहां-तहां वितरण करती हैं इसलिए अपने घर को सब प्रकार से स्वच्छ शुद्ध और सुशोभित करके दीपावली तथा दीप मालिका मनाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होते हैं तथा वहां स्थाई रूप से निवास करती है कि अमावस्या प्रदोष काल एवं आज रात्रि व्यापिनी हो तो विशेष विशेष शुभ होती है।


दीपावली दिन के कृत्य इस दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक कृतियों से निवृत हो मित्र गण तथा देवताओं का पूजन करना चाहिए संभव हो तो दूध दही और खेत से पितरों का पावन याद करना चाहिए यदि यह संभव हो तो दिनभर उपवास कर गोधूलि बेला में अथवा दृश्य सिंह वृश्चिक और स्थिर लग्न में श्री गणेश कलश षोडश मातृका ग्रह पूजन पूर्वक भगवती लक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करना चाहिए इसके अंदर महाकाली का दावा के रूप में मां सरस्वती का कलम वही आदि के रूप में कुबेर का तुला के रूप में सभी जी पूजन करें ना चाहिए इसी समय दी पूजन कर यमराज तथा मित्र गणों के निमित्त सत्संग क्लब दीप दान करना चाहिए तदुपरांत यथो लब्ध निशीथ आदि शिव मूर्तियों में मंत्र जप यंत्र सिद्धि आदि अनुष्ठान संपादित करने चाहिए दीपावली वास्तव में पांच पर्वों का मौसम माना जाता है जिसकी व्याप्ति कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनत्रयोदशी कार्तिक शुक्ल द्वितीया भैया दूज 26 अक्टूबर 2022 कार्तिक10गते तक रहती है दीपावली के पर्व पर धन की प्रभुत प्राप्ति के लिए धनदा की अधिष्ठात्री भगवती लक्ष्मी का समारोह पूर्वक आभार षोडशोपचार सहित पूजा की जाती है आगे दिए निर्देश शुभ कार्यों में किसी स्वच्छ एवं पवित्र स्थान पर आटा हल्दी अक्षत पुष्प आदि से अष्टदल कमल बनाकर श्री लक्ष्मी का आवाहन स्थापना करके देवों की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए।


लक्ष्मी पूजा सोमवार, अक्टूबर 24, 2022पर 8गते कार्तिक


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 05:25 पी एम से 07:19 पी एम


अवधि - 01 घण्टा 55 मिनट्स


प्रदोष काल - 05: 32पी एम से 08:12 पी एम


वृषभ काल - 06:11 पी एम से 08:05 पी एम



इसमें श्री गणेश लक्ष्मी पूजन प्रारंभ कर लेना चाहिए दीपदान महालक्ष्मी पूजन कुबेर बहीखाता पूूूूजन करके घर एवं मंदिरों में दीपजलाने चाहिए। आश्रितों को भोजन मिष्ठान आदि बांटना चाहिए।


निशिता काल मुहूर्त


08 :12मि0 पी एम से 22:51पी एव निशीथ काल में 8:52से पहले पूजन हो जाना चाहिए। 


इस समय श्री सूक्त कनकधारा स्त्रोत लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए



महानिशिथा काल मुहूर्त


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 

22:55 रात्रि से 25:32 पी एम, नवम्बर 4


श्री महा लक्ष्मी पूजन


श्री महालक्ष्मी पूजन दीपदान आदि के लिए प्रदोष काल से आधी रात तक रहने वाली अमावस श्रेष्ठ होती है यदि अर्धरात्रि काल में अमावस तिथि का अभाव हो तो प्रदोष काल में ही दीप प्रज्वलन, महालक्ष्मी पूजन, गणेश एवं कुबेर आदि पूजन कृत्य करने का विधान है। प्रस्तुत बर्ष में कार्तिक अमावस्या 24 अक्टूबर सोमवार सन 2022 ईस्वी को प्रदोष व्यापनी तथा रात्रि निशीथव्यापनी होने से दीपावली पर्व इसी दिन होगा दीपावली  चित्रा नक्षत्र तथा कन्या चंद्रमा कालीन होगा। सायं सूर्यास्त प्रदोष काल प्रारंभ के बाद मेष वृष लग्न एवं स्वाति नक्षत्र विद्यमान होने से यह समय अवधि श्री गणेश, महालक्ष्मी पूजन और कृतियों के आरंभ के लिए विशेष रूप से प्रशस्त रहेगी। वहीं खातों एवं नवीन शुभ कार्यों के लिए भी यह मुहर्त अत्यंत शुभ होगा। बुधवार की दीपावली व्यापारियों ,क्रय विक्रय करने वालों के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। लक्ष्मी पूजन दीप दान आदि के लिए प्रदोष काल की विशेषता प्रशस्त माना गया है ।

कार्तिके प्रदोषे तु विशेषण अमावस्या निशावर्धके। तस्यां सम्पूज्येत् देवी भोग मोक्ष प्रदायनी।। दीपावली के दिन गृह में प्रदोष काल से महालक्ष्मी पूजन प्रारंभ करके अर्धरात्रि तक जप अनुष्ठान आदि का विशेष महत्व में होता है । प्रदोष काल से कुछ समय पूर्व स्नान आदि उपरांत धर्म स्थल पर मंत्र पूर्वक दीपदान करके अपने निवास स्थान पर श्री गणेश सहित महालक्ष्मी कुबेर पूजा आदि करके अल्पाहार करना चाहिए। तदुपरांत निशिथा आदि मुहूर्तों में मंत्र जप यंत्र सिद्धि आदि अनुष्ठान संपादित करने चाहिए।

दीपावली वास्तव में पांच पर्वों का महत्व माना जाता है। जिसकी व्याप्ति कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनतेरस से लेकर कार्तिक शुक्ल द्वितीया भाई दूज तक रहती है। दीपावली के पर्व पर धन की प्राप्ति के लिए धन की अधिष्ठात्री धनदा भगवती लक्ष्मी की समारोह पूर्वक आवाहन षोडशोपचार सहित पूजा की जाती है ।आगे दिए गए निर्दिष्ट शुभ कालो में किसी स्वस्थ एवं पवित्र स्थान पर आटा, हल्दी, अक्षत, पुष्प आदि से अष्टदल कमल बनाकर महालक्ष्मी का आवाहन स्थापना करनी चाहिए देवों का विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए।

 आवाहन मंत्र है -

कां सोस्मितां हिरणयप्रकारामाद्रां ज्वलन्तीं तृप्तां तर्पयन्तीम्। पद्मेस्थितां पद्मवर्णां तामिहोप ह्वये श्रियम्। 

पूजा मंत्र है

 ॐ गं गणपतये नमः । लक्ष्म्यै नम:।नमस्ते सर्व देवानां वरदासि हरे: प्रिया। या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां सा में भूयात्वदर्चनात।।  श्री लक्ष्मी की

 ' एरावतसमारुढो म बज्रहस्तो महाबल:।शत यज्ञाधिपो देवस्तस्मा इंद्राय नमः ।

इस मंत्र से इनकी कुबेर की निम्नलिखित मंत्र से पूजा करें 

कुबेराय नमः, धनदाय नमस्तुभ्यं निधि पद्माधिपाय च। भवंतु त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादि सम्पद: । 

पूजन सामग्री में विभिन्न प्रकार की मिठाई फल ,पुष्प ,अक्षत, धूप, दीप आदि सुगंधित वस्तु में सम्मिलित करनी चाहिए। दीपावली पूजन में प्रदोष निश्चित एवं महा निशित काल के अतिरिक्त चौघड़िया मुहूर्त भी पूजन बहीखाता, पूजन ,कुबेर पूजा ,जप आदि अनुष्ठान की दृष्टि से विशेष प्रशस्त एवं शुभ माने जाते है।

इस वार मंगलवार को दिन में 2बजे से ग्रहण 6:32तक लगने से  अमावस्या इसी दिन शाम तक  रहने से पड़वा प्रतिपदा बुधवार की होगी।

शुक्ल प्रतिपदा 26 अक्टूबर बुधवार को श्री कृष्ण, भगवान की प्रसन्नता के लिए अन्नकूट पर्व मनाया जाता है तथा श्री कृष्ण व गोओ की पूजा की जाती है। 25अक्तुवर  को में भाई बहन के परस्पर स्नेह का प्रतीक भातृ दूज का पर्व मनाया जाएगा इसमें शिव पार्वती विवाह पूजन उपरांत बहन अपने भाई की मंगल कामना हेतु उसे रोली वा केसर का तिलक लगाती है भाई बहन अपनी बहन को श्रद्धा अनुसार उपहार देता है।

 अक्षय नवमी 4नवंबर को क्या हुआ पूजा पाठ दिया हुआ दान अक्षय हो जाता है

 इसी प्रकार हरि प्रबोधिनी एकादशी 4 नवंबर को भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा की जाती है।



Thursday, 13 October 2022

जाने दीपावली को लगने वाला सूर्य ग्रहण कहां लगेगा




 खंडग्रास सूर्य ग्रहण 



25 अक्टूबर 2022 कार्तिक अमावस मंगलवार यह खंडग्रास सूर्यग्रहण लगभग संपूर्ण भारत में असम राज्य के गुवाहाटी नगर से दाएं और मेघालय राज्य के नलबाड़ी नगर के दाएं ओर से क्षेत्र राज्य को छोड़कर बाकी सब जगे लगेगा और दिखाई देगा पूर्व भारत को छोड़कर समस्त भारत में यह ग्रस्ता अस्त रूप में ही देखा जा सकेगा भारत में ग्रहण का मोक्ष समाप्ति होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा।

अक्टूबर 25 दिसंबर 2022 मंगलवार ९गते कार्तिक 
ग्रहण प्रारंभ दिन 2बजकर29 मिनट 
परम घास - 4:30 दोपहर बाद 
 ग्रहण  समाप्ति का समय  शाम - 6बजकर 32 मिनट


संपूर्ण ग्रहण रहेगा 04घण्टाट 03 मिनट्स 

सूतक प्रारम्भ 24अक्तुवर रात 25 अक्तूबर 2022सूर्यउदय से पहले प्रातः 2बजकर 30मिनट से प्रारम्भ हो जाएगा।


पर्व काल- ध्यान रहे क्योंकि लगभग संपूर्ण भारत पूर्वी भारत को छोड़कर यह ग्रहण ग्रस्त अस्त होगा इसलिए ग्रहण का पर्व का सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा इसलिए धार्मिक लोगों को सूर्यास्त के बाद स्नान करके सायं संध्या जप आदि करना चाहिए लेकिन उन्हें तब तक भोजन नहीं करना चाहिए जब तक वह 26 अक्टूबर बुधवार प्रातः सूर्योदय के समय सूर्य ग्रहण मुक्त सूर्य बिन को नहीं देख लेती कार्तिक अमावस तथा मंगलवार भोमवती अमावस को सूर्य ग्रहण घटित होने से इस दिन तीर्थ स्नान दान तर्पण श्राद्ध आदि का विशेष तथा अनंत महत्त्व  होगा।

सूतक प्रारम्भ शाम 25 अक्तूबर 2022सूर्यउदय से पहले प्रातः 2बजकर 30मिनट से प्रारम्भ हो जाएगा।

ग्रहण  काल और बाद में क्या करें?


 जब ग्रहण प्रारंभ हो तो स्नान जप मध्यकाल में होम देव पूजा और ग्रहण का मोक्ष समीप होने पर दान तथा पूर्ण मोक्ष होने पर स्नान करना चाहिए।



स्पर्शे स्नानं जपं कुर्यान्मध्ये होमो सुराचर्नम्।

मुच्यमाने सदा दानं विमुक्तौ स्नानमाचरेत्।।


  सूर्य का काल में सूर्य की पूजा करने के लिए सूर्य की शुरुआत में सूर्य अष्टक का खराब होना सूर्य स्तोतोत्रु का पाठ होना चाहिए।

ग्रहण काल में क्या सावधानियां रखें*

 पका हुआ अन्न,कटी हुई सब्जी, ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं उन्हें नहीं रखना चाहिए परंतु तेल घी दूध दही लस्सी मक्खन पनीर अचार चटनी रब्बा आदि में तिल या कुछ कुशा रख देने से ग्रहण काल में दूषित नहीं होते सूखे खाद्य पदार्थों में डालने की आवश्यकता नहीं।

 ध्यान रहे ग्रस्त सूर्य को नंगी आंखों से कदापि नहीं देखे वेल्डिंग वाले काले गिलास में से देख सकते हैं ग्रहण के समय तक ग्रहण की समाप्ति पर गर्म पानी से स्नान करना निषिद्ध है रोगी गर्भवती स्त्रियां बालकों के लिए निश्चित नहीं है काल में सोना खाना-पीना तेल मदन मित्र पुरुषोत्तम निषिद्ध है नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

*ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।

                                       

*ग्रहणकाल में सोना नहीं चाहिए। वृद्ध, रोगी, बच्चे और गर्भवती स्त्रियां जरूरत के अनुसार सो सकती हैं। 

*ग्रहणकाल में अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

*ग्रहणकाल में यात्रा नहीं करना चाहिए, दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है।

*ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।

*ग्रहण को खुली आंखों से न देखें।

*ग्रहणकाल के दौरान महामृत्युंजय मत्र का जाप करते रहना चाहिए।

 *गर्भवती स्त्रियां क्या करें*

ग्रहण का सबसे अधिक असर गर्भवती स्त्रियों पर होता है। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती स्त्रियां घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना जरूरी हो तो गर्भ पर चंदन और तुलसी के पत्तों का लेप कर लें। इससे ग्रहण का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर नहीं होगा। ग्रहण काल के दौरान यदि खाना जरूरी हो तो सिर्फ खानपान की उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करें जिनमें सूतक लगने से पहले तुलसी पत्र या कुशा डला हो। गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के दौरान चाकू, छुरी, ब्लेड, कैंची जैसी काटने की किसी भी वस्तु का प्रयोग न करें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों पर बुरा असर पड़ता है। सुई से सिलाई भी न करें। माना जाता है इससे बच्चे के कोई अंग जुड़ सकते हैं। ग्रहण काल के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती रहें।


यह ग्रहण स्वाती नक्षत्र तथा तुला राशि में होगा आते इस राशि नक्षत्र में उत्पन्न लोगों के लिए विशेष अशुभ है अतः इस राशि वालों को ग्रहण ग्रहण दान तथा आदित्य स्त्रोत सूर्य अष्टक स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सूर्य का जप दान चन्द्र दान करें।

 ग्रहण का राशियों पर असर


                                       




मेष राशि -स्त्री पति के कार्य में अड़चनें 

वृषराशि- सुख

 मिथुन - चिंता खर्चे कर्य  विलम्ब

कर्क -कार्य सिद्ध 

सिंह- खर्च धन लाभ

 कन्या- धन हानि 

तूला- घात

 वृश्चिक राशि धन हानि 

धनु-लाभ

 मकर- सुख

कुंभ- मान

 मीन -कष्ट 


सभी से मेरा विनम्र  अनुरोध रहेगा कि आप सभी इस विषय में अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराएं ताकि जनमानस को इसके नुकसान से बचाया जा सके।तथा ग्रहण की खतरनाक किरणों से गर्भावस्था में पल रहे शिशु के लिए अच्छी नहीं होती ताकि गर्भावस्था में शिशु को कोई भी विकार ना आ पाए है तथा शीशु के शरीर में किसी प्रकार की विकृति ना आए हमरा उद्देश्य है कि सभी लोग स्वस्थ और निरोग रहे।

#सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः 

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत् ।।



Sunday, 9 October 2022

जाने कब है करवा चौथ का व्रत कब होगा चाँद उदय

 







कार्तिक कृष्ण चतुर्थी  जो कि इस बार 1नवम्बर  16 गते कार्तिक सोर मास को मनाया जाएगा। इस दिन  पतिव्रता स्त्रियां अपने पति के मंगल हेतु एवं आयु वृद्धि की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं । पुरा श्रृगार आदि करती है तथा निराहार रहकर सांयकाल को  श्री गणेश पूजन, करवा दान,   शिव पार्वती पूजन एवं चंद्रमा को अर्घ्य दान कर पति की प्रतिष्ठा करने के उपरांत ही स्वयं भोजन करती है।


कब दिखेगा चंद्रमा कितने बजे होगा उदय 

नाहन में नाहन में 8:10 के पश्चात शिमला में 8:09 बजे  सोलन में 8:10 बजे पश्चात सुंदरनगर में 8:00 बज के05 मिनट में मंडी में 8:0 विलासपुर 8:05 बजे मंडी में 8:04 मनाली में 8:00 बज के 2 मिनट बेंगलुरु में 8:55  

कांगडा 8.05 चंम्बा 8.05 विलासपुर 8.05 रोहतक 8.12 चण्डीगढ़ 8.10 

Saturday, 8 October 2022

जाने अपने नाम राशि के मुताबिक कैसा रहेगा दिसम्बर मास।

 


दिसम्बर 2022

मेष राशि चू चे चो ला ली लू ले लो अ
दिसम्बर 2022 

. दिसम्बर - मंगल वक्री होने से पारिवारिक / घरेलू उलझनें बढ़ेंगी । कुछ सोची हुई योजनाओं में विघ्न - बाधाओं का सामना रहेगा । अवांछित स्थान - परिवर्तन एवं अज्ञात - भय बना रहेगा । ट रहेगी । मन अशान्त एवं असन्तुष्ट रहेगा

वृष राशि ई ई उ ए ओ वा वि वू वे वो
 

मासारम्भ में शुक्र की स्वगृही दृष्टि से बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा । सन्तान सुख में वृद्धि तथा सुख - साधनों पर खर्च होगा । परन्तु ता . 5 से शुक्र अष्टमस्थ होने से स्वास्थ्य परेशानी , गुप्तरोग , शरीर कष्ट एवं पेट सम्बन्धी विकार के कारण परेशानी बनी रहेगी । 

मिथुन राशि का की कू घ ड छ के को ह


  इस राशि पर बुध की स्वगृही दृष्टि रहने से यद्यपि उन्नति के अवसर मिलेंगे विशेष अधिक लाभ नहीं होगा । व्यवसाय में अनेक उतार - चढ़ाव व अल्प परेशानियों के रहते निर्वाह योग्य आय होगी । 

कर्क राशि ही हू हे हो डा डी डू डे डो

 दिसम्बर - पंचम भाव पर गुरु की सूर्य पर दृष्टि होने से सन्तान सम्बन्धी किसी विशेष कार्य में सफलता के योग बनेंगे । पिता - पुत्र में मतभेद एवं सरकारी क्षेत्रों में विघ्न तथा धन का खर्च अधिक होगा ।


सिंह राशि मा मी मू मे टा टी टू टे

मंगल की वक्र चतुर्थ दृष्टि तथा सूर्य पर भी दृष्टि होने से गुप्त चिन्ता , गुप्त रोग तता दुर्घटना में चोटादि का भय रहेगा । मानसिके तनाव व उलझनों के बावजूद धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । सन्तान सम्बन्धी चिन्ता , वृथा दौड़धूप रहेगी ।

कन्या राशि टो पा पी पू ष ण ठ पे पो


- बुध चतुर्थस्थ रहने से लाभ कम और परिश्रम अधिक रहेगा । किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से भूमि सम्बन्धी कार्यों में कुछ प्रगति होगी । सांझेदारी के कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी , परन्तु विशेष लाभ नहीं होगा । तॉ . 28 से बुध पंचमस्थ आने से सन्तान सम्बन्धी सुख प्राप्त होंगे । 

तुला राशि रा री रू रे रो ता ती तू ते


 ता . 5 से ही शुक्र धनु राशिस्थ होने से अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा । शनि - ढैय्या होने से आर्थिक उलझनों के कारण मन चिन्तित रहेगा । दाम्पत्य का जीवन में कुछ मतभेद , धन का लेन - देन करते समय कुछ विवाद हो सकता है ।

वृश्चिक राशि तो ना नी नू नै नो या ती यू


यद्यपि मंगल की स्वगृही दृष्टि होने से धन लाभ भूमी ज़्यादातर सम्बंधी कार्यों सेलाभ होगा किन्तु तनाव व उत्तेजना बढ़ेगी वृथा भाग दौड़ भी होंगी गुरु की शुभदृष्टि होने से शुभ तीर्थ यात्रा तथा संबंधियों से मेल जोल बढ़ेगा


धनु राशि ये यो भा भी भू धा पा ढ भे


 .गुरु मार्गी होने से किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी । भाग्येश सूर्य ता . 15 विदेश तक द्वादश भाव में होने से बनते कार्यों में विघ्न , मानसिक तनाव व्यवसायिक एवं आर्थिक पर श परेशानियां रहेंगी । ता . 16 से सूर्य लग्नस्थ , चतुर्थस्थ गुरु पर शनि की दृष्टि रहने से स्वास्थ्य नर्म , दिमागी परेशानी एवं सन्तान सम्बन्धी चिन्ता बनी रहेगी ।

मकर राशि भो जा जी खी खू खे खो गा गी

शनि - साढ़ेसाती तथा द्वादशस्थ बुध - शुक्र योग रहने से धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसरों के बावजूद समुचित लाभ नहीं उठा पाएंगे । बिगड़े कार्यों में धीरे - धीरे सुधार होगा । परिवारिक वातावरण कुछ बेहतर होगा । परन्तु शत्रु सरगर्म होने से परेशानी होगी ।


कुंभ राशि गू गे गो सा सी सू से सो दा

आशाओं में किंचित सफलता प्राप्त होगी । शनि द्वादशस्थ , परन्तु सूर्य दशमस्थ / एकादशस्थ होने से बीच - बीच में धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे । नवीन कार्य खर्च अधिक रहेगा । को कार्यरूप देने का प्रयास लाभकारी रहेगा । मासान्त में कोई बिगड़ा कार्य बनेगा ।

मीन राशि दि दु थ झ ‌‌ञ दे दो चा ची

  -

परिस्थितियां में अनुकूल परिवर्तन होगा एवं संघर्ष - शक्ति प्रबल होगी । अकस्मात् किसी बिगड़े हुए कार्य के बन जाने से खुशी का माहौल रहेगा । मासान्त में अकस्मात् धन लाभ , यात्रा तथासन्तान / पति - पत्नी सम्बन्धी सुख प्राप्त होंगे । 

जाने अपने नाम राशि के मुताबिक कैसा रहेगा अक्तूबर मास।

 


अक्तूबर 2022

मेष राशि चू चे चो ला ली लू ले लो अ
अक्तूबर 2022 

. संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद धन - लाभ सामान्य रहे , भागदौड़ व परिश्रम अधिक रहेगा । परन्तु 16 से मंगल तृतीयस्थ तथा सूर्य की भी उच्च दृष्टि होने से बन्धुओं संघर्ष के बावजूद धन लाभ के साधन बनते रहेंगे । कार्यों - आशाओं में सफलता तथा किसी में विकार नवीन कार्य की योजना भी बनेगी । 

वृष राशि ई ई उ ए ओ वा वि वू वे वो
 

- ता . 17 तक शुक्र सूर्य - बुध युक्त कन्या राशि में संचार करने से सन्तान सम्बन्धी विभिन्न परेशानियों का सामना रहेगा । घरेलु हालात चिन्ताजनक रहेंगे । किसी दुष्ट व्यक्ति द्वारा धन की हानि अथवा धोखे की सम्भावना बनी रहेगी । ता . 18 से विशेष परिश्रम दृषि एवं संघर्ष के पश्चात् निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे ।


मिथुन राशि का की कू घ ड छ के को ह


 - राशिस्वामी  बुध एवं गुरु के मध्य समसप्तक दृष्टि सम्बन्ध रहने से अधिकतर  समय व्यापार ( क्रय - विक्रय ) के कार्यों में लोगों से मेल - मिलाप होगा । ता . 16 से मंगल का संचार इस राशि पर रहने से उत्तेजना , क्रोध से बचें ।

कर्क राशि ही हू हे हो डा डी डू डे डो

मासारम्भ में यद्यपि कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे , परन्तु शीघ्र उत्तेजित या जल्दबाजी से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है । व्यवसाय में अस्थिरता एवं अनिश्चितता बनी काम रहेगी । दाम्पत्य जीवन में मतभेद व तनाव रहे । 


सिंह राशि मा मी मू मे टा टी टू टे

अक्तूबर 2022

ता . 15 तक मंगल की दृष्टि रहने से भाग्यवश धार्मिक कार्यों एवं सामाजिक क्षेत्रों में रुझान बढ़ेगा । मान - सम्मान में वृद्धि , धन - लाभ एवं आय के स्रोतों में वृद्धि होगी । ता . 17 से शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे । परिवार में अकारण ही विरोधाभास और तनाव होगा ।

कन्या राशि टो पा पी पू ष ण ठ पे पो


बुध स्वराशिगत ही सूर्य - शुक्र युक्त होने से शुभ कार्यों पर खर्च , धन - लाभ और और उन्नति के अवसर मिलेंगे । कुछ बिगड़े कामों में सुधार एवं मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । पारिवारिक माहौल पहले से बेहतर होगा । 

तुला राशि रा री रू रे रो ता ती तू ते


 शनि - ढैय्या तथा शुक्र 12 वें होने से बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे । स्थ आशाओं के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी । मन उदासीन रहेगा । ता . 17 से कुछ विवादास्पद मामले मानसिक तनाव का कारण बनेंगे । क्रोध अधिक एवं किसी निकट शेष सम्बन्धी से तकरार होगी । ता . 18 से शुक्र स्वराशि में होने से गुज़ारेलायक आय होती रहेगी ।  


वृश्चिक राशि तो ना नी नू नै नो या ती यू


शनि - ढैय्या तथा शुक्र 12 वें होने से बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे । स्थ आशाओं के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी । मन उदासीन रहेगा । ता . 17 से कुछ विवादास्पद मामले मानसिक तनाव का कारण बनेंगे । क्रोध अधिक एवं किसी निकट विशेष सम्बन्धी से तकरार होगी । ता . 18 से शुक्र स्वराशि में होने से गुज़ारेलायक आय होती रहेगी । 

धनु राशि ये यो भा भी भू धा पा ढ भे


 मासारम्भ में स्वास्थ्य - कष्ट और पारिवारिक चिन्ता रहेगी । प्रयास करने पर बन्धुओ किसी रुके हुए कार्य में प्रगति होगी । खर्च की अधिकता और मानसिक तनाव रहेगा । कष्ट परिवार में भी व्यर्थ का तनाव रहेगा । अकस्मात् यात्रा होगी । । 


मकर राशि भो जा जी खी खू खे खो गा गी

भूमि - वाहनादि सुख - साधनों में वृद्धि होगी । आय के स्त्रोतों में वृद्धि , देश 15 विदेश की यात्राएं तथा गृह में कोई मंगल कार्य भी होगा । ता . 17 से दशमस्थ नीचस्थ क पर शनि की उच्च परन्तु शत्रु दृष्टि रहने से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है । 


कुंभ राशि गू गे गो सा सी सू से सो दा

- व्यवसाय में अनिश्चितता बनी रहेगी । आय से व्यय अधिक होगा । स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो । प्रयास करने पर धन लाभ के अवसर पहले से बेहतर होंगे । ता . 17 से भाग्यस्थ ( नीचस्थ ) सूर्य - शुक्र - केतु पर शनि की विशेष उच्च दृष्टि होने से व्यवसाय में अनेक उतार - चढ़ाव एवं उथल - पुथल के आसार बनेंगे । 

Monday, 19 September 2022

जाने आश्विन नवरात्रे कब से क्या है पूजन विधि

 





प्रतिपदा  26 सितंबर १०गते आश्विन  से शरद नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं इस दिन श्री दुर्गा माता के सम्मुख अखंड दीप प्रज्वलित करके श्री दुर्गा पूजन कलश स्थापन प्रमुख देवी देवताओं का आवाहन पूजन आदि के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया जाता है प्रतिपदा 26 सितंबर सोमवार  7:25 प्रातः कलश की स्थापना करनी चाहिए 

देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता । 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: । ।

नवरात्रि  एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है नौ  रातें || नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों -महालक्ष्मी माँ सरस्वती और माँ दुर्गा के नौ  स्वरूपों की पूजा की जाती है ||
            शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी ,चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता ,कात्यायनी  कालरात्रि, महागौरी ,सिद्धिदात्री ॥

 इस दिन स्नान ध्यान आदि के बाद शुद्ध पात्र में रेत मिट्टी डालकर मंगल पूर्वक जो गेहूं सप्तधान्य के बीज वपन करने चाहिए तथा श्री दुर्गा जी की मूर्ति के सम्मुख अखंड दीप प्रज्वलन एवं मंत्र उच्चारण सहित घट स्थापन करना चाहिए फिर षोडशोपचार पूजन सहित श्री दुर्गा पूजन करके संकल्प पूर्वक प्रतिपदा से नवमी तिथि तक देवी के सम्मुख दीप जलाकर श्री दुर्गा सप्तशती का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए प्रतिपदा के दिन  ॥       

Saturday, 17 September 2022

जाने अपने नाम राशि के मुताबिक कैसा रहेगा सितंबर मास।


 सितंम्बर 2022

मेष राशि चू चे चो ला ली लू ले लो अ
सितंम्बर 2022 

राहु के कारण अत्यधिक दौड़ धूप के बावजूद आय में कमी एवं खर्च अधिक होंगे कार्य व्यवसाय में उलझने एवं रुकावटें पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण विक्षुब्ध दांपत्य जीवन में भी तनाव भरा माहौल रहेगा। 

वृष राशि ई ई उ ए ओ वा वि वू वे वो
सितंम्बर 2022 

तारीख 24 तक चतुर्थ शुक्र पर मंगल की दृष्टि होने से माता का स्वास्थ्य ढीला मानसिक तनाव एवं वाहन आदि पर धन खर्च होगा। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि एवं गुप्त शत्रु सर गरम रहेंगे मांस के अंत में शुक्र नीचस्थ होने से पारिवारिक अशांति बढ़ेगी। 


मिथुन राशि का की कू घ ड छ के को ह

सितंम्बर2022

बुध स्वराशीगत परंतु तारीख 10से से वक्री अवस्था में रहेगा गुरु की भी वक्र दृष्टि रहने से अत्यंत कठिनाइयों के बाद ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे । यद्यपि पराक्रम में वृद्धि धर्म स्थान की यात्रा एवं परिवार में खुशी के अवसर भी मिलेंगे। 


कर्क राशि ही हू हे हो डा डी डू डे डो

भाग्येश गुरु की इस राशि पर दृष्टि होने से भाग्यवश कुछ सोची योजनाओं में सफलता, धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परंतु साथ ही शनि की भी शत्रु दृष्टि होने से घरेलू तथा आर्थिक क्षेत्र में संघर्षपूर्ण परिस्थितियां रहेगी। 





सिंह राशि मा मी मू मे टा टी टू टे

सितंबर 2022

सितंबर 16 तक लग्नस्थ सूर्य शुक्र पर मंगल की दृष्टि होने से कुछ बिगड़े कामों में सुधार एवं आय के साधनों में वृद्धि होगी किसी नवीन कार्य क्षेत्र में धन का निवेश करने की योजना भी बनेगी आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ खर्च अधिक होगा। परंतु बृथा भागदौड़ क्रोध की अधिकता रहेगी। 


कन्या राशि टो पा पी पू ष ण ठ पे पो


सितम्बर - बुध लग्नस्थ होने से बिगड़े कार्यों में सुधार , धन - लाभ व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे । उत्तरार्द्ध में सूर्य - शुक्र का संचार भी होने से मिश्रित फल मिलेगें । अत्यधिक परिश्रम करने पर भी मनोऽनुकूल लाभ में कुछ कमी रहेगी । निकट बन्धुओं से कुछ तनाव की स्थिति रहेगी । 

तुला राशि रा री रू रे रो ता ती तू ते


 सितम्बर - मासारम्भ में कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे । धन लाभ के अवसर मिलेंगे । मान - सम्मान में वृद्धि होगी । परन्तु ता . 24 से शुक्र नीचस्थ होने से आय कम व खर्च अधिक रहेंगे । स्वास्थ्य भी ठीक न रहे । शनि - ढैय्या के कारण मन अशान्त एवं असन्तुष्ट रहेगा । 


वृश्चिक राशि तो ना नी नू नै नो या ती यू


सितंबर 2022

  परिस्थितियां धीरे - धीरे अनुकूल होंगी । पराक्रम और पुरुषार्थ से कुछ बिगड़े होने क कार्यों में सुधार होगा । गुरु पंचमस्थ रहने से धर्म - कर्म में अभिरुचि , सन्तान सम्बन्धी सुख तथा सोची योजनाओं में कामयाबी मिलेगी । 


धनु राशि ये यो भा भी भू धा पा ढ भे


 सितम्बर - मंगल की दृष्टि इस राशि पर तथा शनि - साढ़ेसाती होने से मानसिक तनाव , घरेलू उलझनें , खर्च अधिक और अत्यधिक संघर्ष के बाद भी धन लाभ अल्प रहेगा । उत्तरार्द्ध भाग में रूके हुए कार्यों में प्रगति एवं सुधार होगा। आय के साधन भी बनते रहेगें। 


मकर राशि भो जा जी खी खू खे खो गा गी

 राशिस्वामी शनि वक्री होने से नए - नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे , परन्तु अनावश्यक दौड़धूप एवं आकस्मिक धन का अपव्यय अधिक होगा । परिवार में मतभेद भी धूप रहे , क्रोध अधिक , स्वभाव में तेजी एवं उत्तेजना , स्वास्थ्य कष्ट के योग हैं। 


कुंभ राशि गू गे गो सा सी सू से सो दा

 ता . 16 तक सूर्य की दृष्टि रहने से क्रोध अधिक , बनते कामों में विघ्न , आय प्राप्ति ह से खर्च अधिक होगा । घरेलु उलझनों के कारण तथा आर्थिक परेशानियों से मन चिन्तित परेशानी रहेगा । परन्तु शनि स्वराशिगत होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे । 


श्राद्ध क्यो? तथा पितरो को कैसे प्राप्त होता है।

 

ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
नमः स्वाहायै स्वाधायै नित्यमेव नमो नमः।।


  श्राद्ध - तत्त्व - प्रश्नोत्तरी

प्रश्न- श्राद्ध किसे कहते हैं ?

 उत्तर – श्रद्धासे किया जानेवाला वह कार्य , जो पितरोंके निमित्त किया जाता है , श्राद्ध कहलाता है ।

 प्रश्न- कई लोग कहते हैं कि श्राद्धकर्म असत्य हैं और इसे ब्राह्मणोंने ही अपने लेने - खानेके लिये बनाया है । इस विषयपर आपका क्या विचार है ?

 उत्तर – श्राद्धकर्म पूर्णरूपेण आवश्यक कर्म है और शास्त्रसम्मत है । हाँ , वर्तमानकालमें लोगोंमें ऐसी रीति ही चल पड़ी है कि जिस बातको वे समझ जायँ - वह तो उनके लिये सत्य है ; परंतु जो विषय उनकी समझके बाहर हो , उसे वे गलत कहने लगते हैं । कलिकालके लोग प्रायः स्वार्थी हैं । उन्हें दूसरेका सुखी होना सुहाता नहीं । स्वयं तो मित्रोंके बड़े - बड़े भोज निमन्त्रण स्वीकार करते हैं , मित्रोंको अपने घर भोजनके लिये निमन्त्रित करते हैं , रात - दिन निरर्थक व्ययमें आनन्द मनाते हैं ; परंतु श्राद्धकर्ममें एक ब्राह्मणको भोजन करानेमें भार अनुभव करते हैं । जिन माता - पिताकी जीवनभर सेवा करके भी ऋण नहीं चुकाया जा सकता , उनके पीछे भी उनके लिये श्राद्धकर्म करते रहना आवश्यक है । 

प्रश्न - श्राद्ध करनेसे क्या लाभ होता है ? 

उत्तर – मनुष्यमात्र के लिये शास्त्रों में देव - ऋण , ऋषि ऋण और पितृ ऋण- ये तीन ऋण बताये गये हैं । इनमें श्राद्धके द्वारा पितृ ऋण उतारा जाता है । विष्णुपुराणमें कहा गया है कि ' श्राद्धसे तृप्त होकर पितृगण समस्त कामनाओंको पूर्ण कर देते हैं । ' ( ३।१५।५१ ) इसके अतिरिक्त श्राद्धकर्तासे विश्वेदेवगण , पितृगण मातामह तथा कुटुम्बीजन- सभी सन्तुष्ट रहते हैं । ( ३ । १५ । ५४ ) पितृपक्ष ( आश्विनका कृष्णपक्ष ) - में तो पितृगण स्वयं श्राद्ध ग्रहण करने आते हैं तथा श्राद्ध मिलनेपर प्रसन्न होते हैं और न मिलनेपर निराश हो शाप देकर लौट जाते हैं । विष्णुपुराणमें पितृगण कहते हैं- हमारे कुलमें क्या कोई ऐसा बुद्धिमान् धन्य पुरुष उत्पन्न होगा , जो धनके लोभको त्यागकर हमारे लिये पिण्डदान करेगा । ( ३ । १४ । २२ ) विष्णुपुराणमें श्राद्धकर्मके सरल से सरल उपाय बतलाये गये हैं । अतः इतनी सरलतासे होनेवाले कार्यको त्यागना नहीं चाहिये ।

 प्रश्न- पितरोंको श्राद्ध कैसे प्राप्त होता है ? 

उत्तर – यदि हम चिट्ठीपर नाम - पता लिखकर लैटर बक्समें डाल दें तो वह अभीष्ट पुरुषको , वह जहाँ भी है , अवश्य मिल जायगी । इसी प्रकार जिनका नामोच्चारण किया गया है , उन पितरोंको , वे जिस योनिमें भी हों , श्राद्ध प्राप्त हो जाता है । जिस प्रकार सभी पत्र पहले बड़े डाकघरमें एकत्रित होते हैं और फिर उनका अलग - अलग विभाग होकर उन्हें अभीष्ट स्थानोंमें पहुँचाया जाता है , उसी प्रकार अर्पित पदार्थका सूक्ष्म अंश सूर्य - रश्मियोंके द्वारा सूर्यलोकमें पहुँचता है और वहाँसे बँटवारा होता है तथा अभीष्ट पितरोंको प्राप्त होता है । पितृपक्ष में विद्वान् ब्राह्मणोंके द्वारा आवाहन किये जानेपर पितृगण स्वयं उनके शरीरमें सूक्ष्मरूपसे स्थित हो जाते हैं । अन्नका स्थूल अंश ब्राह्मण खाता है और सूक्ष्म अंशको पितर ग्रहण करते हैं ।

 प्रश्न- यदि पितर पशु - योनिमें हों , तो उन्हें उस योनिके योग्य आहार हमारेद्वारा कैसे प्राप्त होता है ? 

उत्तर - विदेशमें हम जितने रुपये भेजें , उतने ही रुपयोंका डालर आदि ( देशके अनुसार विभिन्न सिक्के ) होकर अभीष्ट व्यक्तिको प्राप्त हो जाते हैं । उसी प्रकार श्रद्धापूर्वक अर्पित अन्न पितृगणको , वे जैसे आहारके योग्य होते हैं , वैसा ही होकर उन्हें मिलता है ।

 प्रश्न – यदि पितर परमधाममें हों , जहाँ आनन्द - ही आनन्द है , वहाँ तो उन्हें किसी वस्तुकी भी आवश्यकता नहीं है । फिर उनके लिये किया गया श्राद्ध क्या व्यर्थ चला जायगा ?

 उत्तर- नहीं । जैसे , हम दूसरे शहरमें अभीष्ट व्यक्तिको कुछ रुपये भेजते हैं , परंतु रुपये वहाँ पहुँचनेपर पता चले कि अभीष्ट व्यक्ति तो मर चुका है , तब वह रुपये हमारे ही नाम होकर हमें ही मिल जायेंगे । ऐसे ही परमधामवासी पितरोंके निमित्त किया गया श्राद्ध पुण्यरूपसे हमें ही मिल जायगा । अतः हमारा लाभ तो सब प्रकारसे ही होगा । ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः !

 कैसे होती है पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति ?

उतर-  यह जिज्ञासा स्वाभाविक है कि श्राद्ध में दी गयी अन्न आदि सामग्रियाँ पितरों को कैसे मिलती हैं , क्योंकि विभिन्न कर्मों के अनुसार मृत्यु के बाद जीव को भिन्न - भिन्न गति होती जाता हैं , कोई पितर , कोई प्रेत , कोई हाथी , कोई पितृ पक्ष चीटी , कोई चिनार का वृक्ष और कोई तृण । श्राद्ध में दिये गये छोटे से पिण्ड से हाथी का पेट कैसे भर सकता है ? इसी प्रकार चींटी इतने बड़े पिण्ड को कैसे खा सकती है ? देवता तो अमृत से तृप्त होते हैं , पिण्ड से उन्हें कैसे तृप्ति मिलेगी ? 

इन प्रश्नों का शास्त्र ने सुस्पष्ट उत्तर दिया है कि नाम गोत्र के सहारे विश्वेदेव एवं अग्निष्वात आदि दिव्य पितर हव्यकव्य को पितरों को प्राप्त करा देते हैं । यदि पिता देवयोनि को प्राप्त हो गया हो तो दिया गया अन्न उसे वहाँ अमृत होकर प्राप्त हो जाता है । मनुष्ययोनि में अन्नरूप में तथा पशुयोनि में तृणके रूप में उसे उसकी प्राप्ति होती है । नागादि योनियों में वायुरूप से , यक्षयोनि में पानरूप से तथा अन्य योनियों में भी उसे श्राद्धीय वस्तु भोगजनक तृप्तिकर पदार्थों के रूप में प्राप्त होकर अवश्य तृप्त करती है । जिस प्रकार गोशाला में भूली माता को बछड़ा किसी न - किसी प्रकार ढूंढ ही लेता है , उसी प्रकार मन्त्र तत्तद् वस्तुजातको प्राणी के पास किसी - न - किसी प्रकार पहुंचा ही देता है । नाम , गोत्र , हृदय की श्रद्धा एवं उचित संकल्पपूर्वक दिये हुए पदार्थों को भक्तिपूर्वक उच्चारित मन्त्र उनके पास पहुँचा देता है । जीव चाहे सैकड़ों योनियों को भी पार क्यों न कर गया हो , तृप्ति तो उसके पास पहुँच ही जाती है ।

Thursday, 15 September 2022

पितृ स्तोत्र का पाठ करने से पितृदोष की शांति एवं सभी प्रकार की बाधायें दूर होकर उन्नति की प्राप्ति होती






 जो व्यक्ति पितृ दोष से मुक्ति चाहता है उसे मार्कण्डेय पुराण महात्मा रुचि द्वारा विरचीत पितृ स्तोत्रम्  इस पितृ स्तोत्र का रोज पाठ करना चाहिये । • श्राद्धपक्ष , अमावस्या , पूर्णिमा या पितरों की पुण्य तिथि पर ब्राह्मण भोजन या संध्या के समय तेल का दीपक जलाकर पितृ स्तोत्र का पाठ करने से पितृदोष की शांति एवं सभी प्रकार की बाधायें दूर होकर उन्नति की प्राप्ति होती है । 

 रुचिरुवाच . 


अर्चिता नाम मूर्तानां पितॄणां दीप्त तेजसाम् ।

 नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्य चक्षुषाम् ॥ ॥ १ ॥

 इन्द्रादीनां च नेतारो दक्ष - मारीच - योस्तथा । 

सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान् ॥ ॥ २ ॥

मन्वादीनां च नेतारः सूर्या - चन्द - मसोस्तथा । 

तान् नमस्यामहं सर्वान् पितृ - नप्यु - दधावपि ॥ ॥ ३ ॥

 नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा । 

द्यावा - पृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलिः ॥ ॥ ४ ॥

देवर्षीणां जनितॄंश्च सर्वलोक - नमस्कृतान् । 

अक्षय्यस्य सदा दातॄन् नमस्येहं कृताञ्जलिः ॥ ॥ ५ll

प्रजापते : कश्पाय सोमाय वरुणाय च ।

 योगे - श्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलिः ॥ ॥ ६ ॥

नमो गणेभ्य : सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु । 

स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ॥ ॥ ७ ll

सोमाधारान् पितृ - गणान् योगमूर्ति - धरांस्तथा । 

नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ॥ ॥ ८ ॥

अग्रिरूपांस् - तथैवान्यान् नमस्यामि पितॄनहम् । 

अग्रीषोम - मयं विश्वं यत एतदशेषतः ॥ ॥ ९ ॥

ये तु तेजसि ये चैते सोम - सूर्याग्रि मूर्तय : । 

जगत् - स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्म - स्वरूपिणः ॥ ॥१० ॥

तेभ्योखिलेभ्यो योगिभ्यः पितृभ्यो यतामनसः । 

नमो नमो नमस्तेस्तु प्रसीदन्तु स्वधाभुज ॥ ।।११ ।। मा.पु. ९ ४ / ३ / १३।। 

मार्कण्डेय पुराण महात्मा रुचि द्वारा विरचीत पितृ स्तोत्रम् सम्पूर्णम् ॥

स्तोत्रका को पढने का माहात्म्य पितर बोले- ' जो मनुष्य इस स्तोत्रसे भक्तिपूर्वक हमारी स्तुति करेगा , उसके ऊपर सन्तुष्ट होकर हमलोग उसे मनोवांछित भोग तथा उत्तम आत्मज्ञान प्रदान करेंगे । जो नीरोग शरीर , धन और पुत्र - पौत्र आदिकी इच्छा करता हो , वह सदा इस स्तोत्रसे हमलोगोंकी स्तुति करे यह स्तोत्र हमलोगोंकी प्रसन्नता बढ़ानेवाला है । जो श्राद्धमें भोजन करनेवाले श्रेष्ठ ब्राह्मणोंके सामने खड़े होकर भक्तिपूर्वक इस स्तोत्रका पाठ करेगा , उसके यहाँ स्तोत्र श्रवणके प्रेमसे हम निश्चय ही उपस्थित होंगे और हमारे लिये किया हुआ श्राद्ध भी निःसन्देह अक्षय होगा । चाहे श्रोत्रिय ब्राह्मणसे रहित श्राद्ध हो , चाहे वह किसी दोषसे दूषित हो गया हो अथवा अन्यायोपार्जित धनसे किया गया हो अथवा श्राद्धके लिये अयोग्य दूषित सामग्रियोंसे उसका अनुष्ठान हुआ हो , अनुचित समय या अयोग्य देशमें हुआ हो या उसमें विधिका उल्लंघन किया गया हो अथवा लोगोंने बिना श्रद्धाके या दिखावेके लिये किया हो , तो भी वह श्राद्ध इस स्तोत्रके पाठसे हमारी तृप्ति करनेमें समर्थ होता है । हमें सुख देनेवाला यह स्तोत्र जहाँ श्राद्धमें पढ़ा जाता है , वहाँ हमलोगोंको बारह वर्षोंतक बनी रहनेवाली तृति प्राप्त होती है ..... जिस घर में यह स्तोत्र सदा लिखकर रखा जाता है , वहाँ श्राद्ध करनेपर हमारी निश्चय ही उपस्थिति होती है । अतः श्राद्धमें भोजन करनेवाले ब्राह्मणोंके सामने यह स्तोत्र अवश्य सुनाना चाहिये ; क्योंकि यह हमारी पुष्टि करनेवाला है । ' ( मार्कण्डेयपुराण ,


Friday, 2 September 2022

जाने कब से श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष


 

ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
नमः स्वाहायै स्वाधायै नित्यमेव नमो नमः।।




जो व्यक्ति पितृ दोष से मुक्ति चाहता है उसे मार्कण्डेय पुराण महात्मा रुचि द्वारा विरचीत पितृ स्तोत्रम्  इस पितृ स्तोत्र का रोज पाठ करना चाहिये । • श्राद्धपक्ष , अमावस्या , पूर्णिमा या पितरों की पुण्य तिथि पर ब्राह्मण भोजन या संध्या के समय तेल का दीपक जलाकर पितृ स्तोत्र का पाठ करने से पितृदोष की शांति एवं सभी प्रकार की बाधायें दूर होकर उन्नति की प्राप्ति होती है । 
  
• रुचिरुवाच . 
अर्चिता नाम मूर्तानां पितॄणां दीप्त तेजसाम् ।
 नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्य चक्षुषाम् ॥ ॥ १ ॥

 इन्द्रादीनां च नेतारो दक्ष - मारीच - योस्तथा । 
सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान् ॥ ॥ २ ॥

मन्वादीनां च नेतारः सूर्या - चन्द - मसोस्तथा । 
तान् नमस्यामहं सर्वान् पितृ - नप्यु - दधावपि ॥ ॥ ३ ॥

 नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा । 
द्यावा - पृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलिः ॥ ॥ ४ ॥

देवर्षीणां जनितॄंश्च सर्वलोक - नमस्कृतान् । 
अक्षय्यस्य सदा दातॄन् नमस्येहं कृताञ्जलिः ॥ ॥ ५ll

प्रजापते : कश्पाय सोमाय वरुणाय च ।
 योगे - श्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलिः ॥ ॥ ६ ॥

नमो गणेभ्य : सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु । 
स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ॥ ॥ ७ ll

सोमाधारान् पितृ - गणान् योगमूर्ति - धरांस्तथा । 
नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ॥ ॥ ८ ॥

अग्रिरूपांस् - तथैवान्यान् नमस्यामि पितॄनहम् । 
अग्रीषोम - मयं विश्वं यत एतदशेषतः ॥ ॥ ९ ॥

ये तु तेजसि ये चैते सोम - सूर्याग्रि मूर्तय : । 
जगत् - स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्म - स्वरूपिणः ॥ ॥१० ॥

तेभ्योखिलेभ्यो योगिभ्यः पितृभ्यो यतामनसः । 
नमो नमो नमस्तेस्तु प्रसीदन्तु स्वधाभुज ॥ ।।११ ।।
 मा.पु. ९ ४ / ३ / १३
मार्कण्डेय पुराण महात्मा रुचि द्वारा विरचीत पितृ स्तोत्रम् सम्पूर्णम् ॥




स्तोत्रका को पढने का माहात्म्य पितर बोले- ' जो मनुष्य इस स्तोत्रसे भक्तिपूर्वक हमारी स्तुति करेगा , उसके ऊपर सन्तुष्ट होकर हमलोग उसे मनोवांछित भोग तथा उत्तम आत्मज्ञान प्रदान करेंगे । जो नीरोग शरीर , धन और पुत्र - पौत्र आदिकी इच्छा करता हो , वह सदा इस स्तोत्रसे हमलोगोंकी स्तुति करे यह स्तोत्र हमलोगोंकी प्रसन्नता बढ़ानेवाला है । जो श्राद्धमें भोजन करनेवाले श्रेष्ठ ब्राह्मणोंके सामने खड़े होकर भक्तिपूर्वक इस स्तोत्रका पाठ करेगा , उसके यहाँ स्तोत्र श्रवणके प्रेमसे हम निश्चय ही उपस्थित होंगे और हमारे लिये किया हुआ श्राद्ध भी निःसन्देह अक्षय होगा । चाहे श्रोत्रिय ब्राह्मणसे रहित श्राद्ध हो , चाहे वह किसी दोषसे दूषित हो गया हो अथवा अन्यायोपार्जित धनसे किया गया हो अथवा श्राद्धके लिये अयोग्य दूषित सामग्रियोंसे उसका अनुष्ठान हुआ हो , अनुचित समय या अयोग्य देशमें हुआ हो या उसमें विधिका उल्लंघन किया गया हो अथवा लोगोंने बिना श्रद्धाके या दिखावेके लिये किया हो , तो भी वह श्राद्ध इस स्तोत्रके पाठसे हमारी तृप्ति करनेमें समर्थ होता है । हमें सुख देनेवाला यह स्तोत्र जहाँ श्राद्धमें पढ़ा जाता है , वहाँ हमलोगोंको बारह वर्षोंतक बनी रहनेवाली तृति प्राप्त होती है ..... जिस घर में यह स्तोत्र सदा लिखकर रखा जाता है , वहाँ श्राद्ध करनेपर हमारी निश्चय ही उपस्थिति होती है । अतः श्राद्धमें भोजन करनेवाले ब्राह्मणोंके सामने यह स्तोत्र अवश्य सुनाना चाहिये ; क्योंकि यह हमारी पुष्टि करनेवाला है । ' ( मार्कण्डेयपुराण ,



       











      

  • श्राद्ध कब हैं ?

पूजा-पाठ में रुचि रखने वाले सभी श्रद्धालु जानना चाहते हैं कि आखिर श्राद्ध कब हैं. इस साल श्राद्ध 29सितंबर से शुरू होंगे और 14 अक्तुवर को समाप्त  होंगे। इसके अगले दिन  नवरात्रि का पावन पर्व 15 अक्तुवर  से शुरू होगा और 23 अक्टूबर को समाप्त होगा.






       


  • क्यों करें श्राद्ध

"मैंने अपने आध्यात्मिक शोध में पाया है कि जिनके घर अत्यधिक पितृदोष होता है, उनके अतृप्त पितर, कई बार गर्भस्थ पुरुष-भ्रूणकी योनि, जन्मके दो या तीन माह पूर्वमें परिवर्तित कर देते हैं एवं ऐसे पुत्रियोंको जन्मसे ही अत्यधिक अनिष्ट शक्तियोंका कष्ट होता है; क्योंकि उनपर गर्भकालमें ही आघात हो चुका होता है । वैसे तो यह तथ्य स्थूल दृष्टिसे अवैज्ञानिक लगता है, आपको बता दूं, मैं भी आधुनिक विज्ञानकी छात्र रहा हूं और अपने इस अध्यात्मिक शोधके निष्कर्षको प्रमाणित करने हेतु मैंने कुछ गर्भस्थ माताओंपर सूक्ष्म स्तरके प्रयोग भी और उन सभी प्रयोगोंमें इस तथ्यकी बार-बार पुष्टि हुई  जब यह बात कुछ ऐसे लोगोंको बताई जिनकी पुत्री वास्तविकतामें पुत्र ही था (थी); किन्तु जन्मसे कुछ माह पूर्व उनके कुपित अतृप्त पितरोंने गर्भस्थ शिशुकी लिंग परिवर्तित कर दिया तो उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें भी कुछ अध्यात्मविदोंने कहा था कि उनकी कुण्डलीमें पुत्र योग है एवं उनकी पत्नीके गर्भवती थीं, तब उनके सर्व लक्षण पुत्र होनेके ही थे; परन्तु उन्हें पुत्र, नहीं मात्र पुत्रियां हुईं ! इससे, सोलह संस्कारोंमें पुरुष भ्रूणके संरक्षण हेतु संस्कार कर्मोंको विशेष महत्त्व क्यों दिया गया है, यह ज्ञात हुआ । वहीं मैंने यह किसी भी स्त्री भ्रूणके साथ होता हुआ नहीं पाया है, अर्थात् अतृप्त पूर्वज मात्र पुरुष लिंगका ही परिवर्तन करते हैं, पुत्रीका नहीं ! यह सब अध्यात्मिक शोध सूक्ष्म अतिन्द्रियोंके माध्यमसे मैंने किए हैं । आजका आधुनिक विज्ञान भी कहता है कि पुरुषोंमें x और y दो प्रकारके लिंग-गुणसूत्र (सेक्स-क्रोमोसाम्स) होते हैं, वहीं स्त्रियोंमें एक ही प्रकारका मात्र x लिंग-गुणसूत्र होते हैं । वस्तुत: y गुणसूत्रके अध्ययनसे किसी भी पुरुषके पितृवंश समूहका पता लगाया जा सकता है । इस प्रकार हमारे शास्त्रोंमें क्यों कहा गया है कि अतृप्त पितर कुलका नाश करते हैं, यह भी ज्ञात हुआ । अर्थात पुत्रके न होनेसे अध्यात्मिक हानि हो न हो; किन्तु लौकिक अर्थोंमें उस कुलका एक गुणसूत्र सदैवके लिए समाप्त हो जाता है और हमारे वैदिक मनीषी, हमारी दैवी संस्कृतिके संरक्षक, गुणसूत्रोंके, रक्षणका महत्त्व जानते थे; अतः पुत्र भ्रूणकी रक्षा एवं पुत्रके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूपसे स्वस्थ जन्म लेने हेतु जन्मपूर्व कुछ संस्कार कर्म, सोलह संस्कार अन्तर्गत अवश्य करवाए जाते थे । वैसे आपको यह स्पष्ट करुं कि मैं गर्भपात और कन्या भ्रूण-हत्याकी प्रखर विरोधक हूं और न ही मैं मात्र पुत्रियोंको जन्म देनवाली माताओंको किसी भी दृष्टिसे हीन मानती हूं एवं न ही यह कहना चाहती हूं कि आपको पुत्र अवश्य होने चाहिए ! मैं तो मात्र यह बताना चाहता हूं कि हमारी वैदिक ऋषि कितने उच्च कोटि के शोधकर्ता ओर वैज्ञानिक थे।"

आधुनिक युग में श्राद्ध का नाम आते ही अक्सर इसे अंधविश्वास की संज्ञा दे दी जाती है. प्रश्न किया जाता है कि क्या श्राद्ध की अवधि में ब्राह्मणों को खिलाया गया भोजन पितरों को मिल जाता है? मन में ऐसे प्रश्न उठना स्वाभाविक है. एकल परिवारों के इस युग में कई बच्चों को अपने दादा-दादी या नाना-नानी के नाम तक नहीं मालूम होते हैं. ऐसे में परदादा या परनाना के नाम पूछने का तो कोई मतलब ही नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों तक परिवार का नाम बना रहे तो श्राद्ध के महत्व को समझना बहुत जरूरी है. सदियों से चली आ रही भारत की इस व्यावहारिक एवं सुंदर परंपरा का निर्वहन अवश्य करें. श्राद्ध कर्म का एक समुचित उद्देश्य है, जिसे धार्मिक कृत्य से जोड़ दिया गया है. दरअसल, श्राद्ध आने वाली संतति को अपने पूर्वजों से परिचित करवाते हैं. इन 15 दिनों के दौरान उन दिवंगत आत्माओं का स्मरण किया जाता है, जिनके कारण पारिवारिक वृक्ष खड़ा है. इस दौरान उनकी कुर्बानियों व योगदान को याद किया जाता है. इस अवधि में अपने बच्चों को परिवार के दिवंगत पूर्वजों के आदर्श व कार्यकलापों के बारे में बताएं ताकि वे कुटुंब की स्वस्थ परंपराओं का निर्वहन कर सकें.





  • धार्मिक मान्यताएं

हमारे समाज में हर सामाजिक व वैज्ञानिक अनुष्ठान को धर्म से जोड़ दिया गया था ताकि परंपराएं निभाई जाती रहें. श्राद्धकर्म उसी श्रृंखला का एक भाग है जिसके सामाजिक या पारिवारिक औचित्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता है. हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद श्राद्ध करना बेहद जरूरी माना जाता है. मान्यतानुसार अगर किसी मनुष्य का विधिपूर्वक श्राद्ध और तर्पण न किया जाए तो उसे इस लोक से मुक्ति नहीं मिलती है. ब्रह्म वैवर्त पुराण के अनुसार, देवताओं को प्रसन्न करने से पहले मनुष्य को अपने पितरों यानि पूर्वजों को प्रसन्न करना चाहिए. हिन्दू ज्योतिष के अनुसार भी पितृ दोष को सबसे जटिल कुंडली दोषों में से एक माना जाता है. पितरों की शांति के लिए हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक के काल में पितृ पक्ष श्राद्ध मनाए जाते हैं. मान्यता है कि इस दौरान कुछ समय के लिए यमराज पितरों को आजाद कर देते हैं ताकि वे अपने परिजनों से श्राद्ध ग्रहण कर सकें. ब्रह्म पुराण के अनुसार, जो भी वस्तु उचित काल या स्थान पर पितरों के नाम उचित विधि द्वारा ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक दी जाए, वह श्राद्ध कहलाता है. श्राद्ध के माध्यम से पितरों की तृप्ति के लिए भोजन पहुंचाया जाता है. पिण्ड रूप में पितरों को दिया गया भोजन श्राद्ध का अहम हिस्सा होता है.




      

  • श्राद्ध विधि

श्राद्ध में तिल, चावल, जौ आदि को अधिक महत्व दिया जाता है. साथ ही पुराणों में इस बात का भी जिक्र है कि श्राद्ध का अधिकार केवल योग्य ब्राह्मणों को है. श्राद्ध में तिल और कुश का सर्वाधिक महत्व होता है. श्राद्ध में पितरों को अर्पित किए जाने वाले भोज्य पदार्थ को पिंडी रूप में अर्पित करना चाहिए. श्राद्ध का अधिकार पुत्र, भाई, पौत्र, प्रपौत्र समेत महिलाओं को भी होता है.




  • श्राद्ध में कौओं का महत्त्व 



कौए को पितरों का रूप माना जाता है. मान्यता है कि श्राद्ध ग्रहण करने के लिए हमारे पितर कौए का रूप धारण कर नियत तिथि पर दोपहर के समय हमारे घर आते हैं. अगर उन्हें श्राद्ध नहीं मिलता है तो वे रुष्ट हो जाते हैं. इस कारण श्राद्ध का प्रथम अंश कौओं को दिया जाता है.





  • कैसे करें श्राद्ध?

इसे  ब्राहमण या किसी सुयोग्य कर्मकांडी द्वारा करवाया जा सकता है. आप चाहें तो स्वयं भी कर सकते हैं.
श्राद्ध विधि (shradh vidhi) के लिए ये सामग्री लें - सर्प-सर्पिनी का जोड़ा, चावल, काले तिल, सफेद वस्त्र, 11 सुपारी, दूध, जल तथा माला. फिर पूर्व या दक्षिण की ओर मुंह करके बैठें. सफेद कपड़े पर सामग्री रखें. 108 बार माला से जाप करें या सुख-शांति,समद्धि प्रदान करने तथा संकट दूर करने की क्षमा याचना सहित पितरों से प्रार्थना करें। जल में तिल डालकर 7 बार अंजलि दें. शेष सामग्री को पोटली में बांधकर प्रवाहित कर दें. ब्राह्मणों, निर्धनों, गायों, कुत्तों और पक्षियों को श्रद्धापूर्वक हलवा, खीर व भोजन खिलाएं.

श्राद्ध में 5 मुख्य कर्म अवश्य करने चाहिए-
1. तर्पण- दूध, तिल, कुशा, पुष्प, सुगंधित जल पित्तरों को नित्य अर्पित करें.
2. पिंडदान- चावल या जौ के पिंडदान करके जरूरतमंदों को भोजन दें.
3. वस्त्रदानः निर्धनों को वस्त्र दें.
4. दक्षिणाः भोजन करवाने के बाद दक्षिणा दें और चरण स्पर्श भी जरूर करें.
5. पूर्वजों के नाम पर शिक्षा दान, रक्त दान, भोजन दान, वृक्षारोपण या चिकित्सा संबंधी दान जैसे सामाजिक कृत्य अवश्य करने चाहिए.
      

  आशिवन  कृष्ण पक्ष  पितृपक्ष  कहलाता है  इस पक्ष में जो व्यक्ति अपने  दिवंगत पूर्वजों की मृत्यु की तिथि अनुसार तिल,कुशा, पुष्प ,अक्षत ,शुद्ध जल या गंगाजल सहित पिंडदान और तर्पण करता है फल, वस्त्र, दक्षिणा सहित संकल्प पूर्वक दान करता है उसके पितृ संतृप्त होकर जातक को स्वास्थ्य आरोग्य दीर्घायु धन सुख संपदा का आशीर्वाद प्रदान करते हैं  आयु पुत्रान् यश: स्वर्ग- कीर्ति पुषि्टं बलम श्रियम।पशुन सौख्यं धन धान्यं  प्राप्नुयात पितृपूजनात।।  जो व्यक्ति जानबूझकर पित्र श्राद्ध कर्म नहीं करता वह पितरों द्वारा शापित होकर अनेक प्रकार के मानसिक व शारीरिक कष्टों से पीड़ित रहता है पितृ पक्ष पन्द्रह दिन की समयावधि होती है जिसमें हिन्दु जन अपने पूर्वजों को भोजन अर्पण कर उन्हें श्रधांजलि देते हैं।
दक्षिणी भारतीय अमांत पञ्चाङ्ग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद के चन्द्र मास में पड़ता है औ जातार पूर्ण चन्द्रमा के दिन या पूर्ण चन्द्रमा के एक दिन बाद प्रारम्भ होता है।
पितृ पक्ष का अन्तिम दिन सर्वपित्रू अमावस्या या महालय अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पितृ पक्ष में महालय अमावस्या सबसे मुख्य दिन होता है।
उत्तरी भारतीय पूर्णीमांत पञ्चाङ्ग के अनुसार पितृ पक्ष अश्विन के चन्द्र मास में पड़ता है और भाद्रपद में पूर्ण चन्द्रमा के दिन या पूर्ण चन्द्रमा के अगले दिन प्रारम्भ होता है।
यह चन्द्र मास की सिर्फ एक नामावली है जो इसे अलग-अलग करती हैं। उत्तरी और दक्षिणी भारतीय लोग श्राद्ध की विधि समान दिन ही करते हैं
हमारी हिंदू संस्कृति में पुत्र के लिए अपने माता पिता की सेवा एवं उनकी आज्ञा का पालन करना महत्वपूर्ण एवं सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है भगवती श्रुति का कथन है मातृ देवो भव । पितृ देवो भव । आचार्य देवो भव । माता को देवता मानने वाले बने, पिता को देवता मारने वाले बने, आचार्य को देवता समझो आ। किंतु अंग्रेजी पढ़े लिखे एवं पाश्चात्य सभ्यता में पले हुए हमारे देशवासी इस महत्व को धीरे-धीरे गोन करते जा रहे हैं पदम पुराण के भूमि खंड में तो यहां तक लिखा है जो पाप आत्मा पुत्र किसी अंग से हीन, दिन वृद्ध,दुुखी, महान रोग से पीड़ित माता-पिता को त्याग देता है वह कीड़ों से भरे हुए दारू नर्क में पड़ता है जो पुत्र कटु वचनों के द्वारा माता-पिता की निंदा करता है वह पापी बाघ   की योनि में जन्म लेता है तथा और भी बहुत दु:ख प्राप्त करता है। जो पाप आत्मा पुत्र माता-पिता को प्रणाम नहीं करता वह सहस्त्रर यू गो तक कुंभी पार्क नामक नरक में निवास करता है ।
दूसरी ओर जो  माता पिता की आज्ञा पालन एवं उनकी सेवा करने वालों की सद्गति एवं सुख प्राप्ति करने की सहसत्रो प्रमाण हमारे शास्त्रों में भरे पड़े हैं 





    पिता धर्म: पिता स्वर्ग: पिता ही परमं तप:।
 पितरिं प्रीतिमापन्ने प्रियन्ते सर्व देवता ।।






पितृ पक्ष में किसको अधिकार है श्राद्ध करने का और क्या है 16 तिथियों का महत्व?


हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध पक्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक कुल 16 दिनों तक चलता है। उक्त 16 दिनों में हर दिन अलग-अलग लोगों के लिए श्राद्ध होता है। वैसे अक्सर यह होता है कि जिस तिथि तो व्यक्ति की मृत्यु हुई है, श्राद्ध में पड़ने वाली उस तिथि को उसका श्राद्ध किया जाता है, लेकिन इसके अलावा भी यह ध्यान देना चाहिए कि नियम अनुसार किस दिन किसके लिए और कौन सा श्राद्ध करना चाहिए?




किसको करना चाहिए श्राद्ध?
पिता के श्राद्ध का अधिकार उसके बड़े पुत्र को है लेकिन यदि जिसके पुत्र न हो तो उसके सगे भाई या उनके पुत्र श्राद्ध कर सकते हैं। यह कोई नहीं हो तो उसकी पत्नी कर सकती है। हालांकि जो कुंआरा मरा हो तो उसका श्राद्ध उसके सगे भाई कर सकते हैं और जिसके सगे भाई न हो, उसका श्राद्ध उसके दामाद या पुत्री के पुत्र (नाती) को और परिवार में कोई न होने पर उसने जिसे उत्तराधिकारी बनाया हो, वह व्यक्ति उसका श्राद्ध कर सकता है।
16 तिथियों का महत्व क्या है?
श्राद्ध की 16 तिथियां होती हैं, पूर्णिमा, प्रतिपदा, द्वि‍तीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्टी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या। उक्त किसी भी एक तिथि में व्यक्ति की मृत्यु होती है चाहे वह कृष्ण पक्ष की तिथि हो या शुक्ल पक्ष की। श्राद्ध में जब यह तिथि आती है तो जिस तिथि में व्यक्ति की मृत्यु हुई है उस तिथि में उसका श्राद्ध करने का विधान है! 
इसके अलावा प्रतिपदा को नाना-नानी का श्राद्ध कर सकते हैं। जिनकी मृत्यु अविवाहित स्थिति में हुई है उनके लिए पंचमी तिथि का श्राद्ध किया जाता है। सौभाग्यवती स्त्री की मृत्यु पर नियम है कि उनका श्राद्ध नवमी तिथि को करना चाहिए, क्योंकि इस तिथि को श्राद्ध पक्ष में अविधवा नवमी माना गया है। यदि माता की मृत्यु हो गई हो तो उनका श्राद्ध भी नवमी तिथि को कर सकते हैं। जिन महिलाओं की मृत्यु की तिथि मालूम न हो, उनका भी श्राद्ध नवमी को किया जाता है। इस दिन माता एवं परिवार की सभी स्त्रियों का श्राद्ध किया जाता है। इसे मातृ नवमी श्राद्ध भी कहा जाता है।
इसी तरह एकादशी तिथि को संन्यास लेने वाले व्य‍‍‍क्तियों का श्राद्ध करने की परंपरा है, जबकि संन्यासियों के श्राद्ध की ति‍थि द्वादशी (बारहवीं) भी मानी जाती है। श्राद्ध महालय के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बच्चों का श्राद्ध किया जाता है। जिनकी मृत्यु अकाल हुई हो या जल में डूबने, शस्त्रों के आघात या विषपान करने से हुई हो, उनका चतुर्दशी की तिथि में श्राद्ध किया जाना चाहिए। सर्वपितृ अमावस्या पर ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है। इसे पितृविसर्जनी अमावस्या, महालय समापन आदि नामों से जाना जाता है।

*अतृप्त पितर वंशजोंको हानि करते हैं !*




। 





एज




 




प्रबोधिनी एकादशी: देव उठनी एकादशी का पावन पर्व कब

  बोधिनी एकादशी: देव उठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर 2024 मंगलवार को  12 नवंबर 2024 मंगलवार को  भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में एक...